अध्यात्म

किस रंग की चूड़ियां पहनना आपके लिए है शुभ, जानिए अपनी राशि से

Lucky Bangles Color : चूडियां सुहागिन स्त्री के 16 श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है। इस कारण इनको काफी खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चूड़ियां आपके दांपत्य जीवन को सुखी और खुशहाल भी बना सकती हैं, बस इसके लिए आपको जरूरत सही रंग के पहचान की है। आइए राशि के अनुसार जानते हैं कि किस रंग की चूड़ियां आपके लिए शुभ रहेंगी।

Image

किस रंग की चूड़ियां पहनना है शुभ

Lucky Bangles Color : हर किसी की लाइफ में रंगों का खास महत्व होता है, और जब बात चूड़ियों की आती है तो यह सिर्फ सजने-संवरने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि आपकी किस्मत, एनर्जी और रिलेशनशिप्स पर भी असर डालती है। ज्योतिष के अनुसार हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है और उसी के अनुसार कुछ रंग शुभ माने जाते हैं। अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही रंग की चूड़ियां पहनते हैं, तो इससे आपकी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं, कम्युनिकेशन बेहतर होता है और रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है। अगर सही रंग की चूड़ियां पहनी जाएं, तो ये न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाती हैं बल्कि मैरिड लाइफ, रिलेशनशिप और किस्मत पर भी पॉजिटिव असर डालती हैं।

रंगों का सीधा कनेक्शन हमारी एनर्जी, सोच और लाइफ के इवेंट्स से होता है। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही रंग चुनती हैं, तो इससे आपकी लाइफ में स्टेबिलिटी, खुशी और सफलता आने के चांस बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन सा रंग सबसे ज्यादा शुभ माना गया है और उसके पीछे क्या कारण है।

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, जो एनर्जी, साहस और एक्शन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग की चूड़ियां सबसे ज्यादा शुभ रहती हैं। लाल रंग आपकी पर्सनैलिटी में कॉन्फिडेंस बढ़ाता है और रिश्तों में मजबूती लाने का काम करता है। इसके अलावा नारंगी शेड की चूड़ियां भी आपके लिए अच्छी मानी जाती हैं, जो पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जो सुख-सुविधा, सुंदरता और लग्जरी से जुड़ा होता है। इस राशि की महिलाओं के लिए सुनहरे और भूरे रंग की चूड़ियां शुभ मानी जाती हैं। ये रंग आपकी लाइफ में स्टेबिलिटी और फाइनेंशियल ग्रोथ लाने में मदद करते हैं। साथ ही ये रंग रिलेशनशिप को मजबूत करने में भी असरदार होते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है, जो कम्युनिकेशन और बुद्धि का कारक है। इस राशि के लिए गुलाबी रंग की चूड़ियां शुभ मानी जाती हैं। यह रंग आपकी सोशल लाइफ को बेहतर बनाता है और रिश्तों में मिठास लाने का काम करता है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में आकर्षण भी बढ़ता है।

कर्क राशि

कर्क राशि चंद्रमा द्वारा शासित होती है, जो भावनाओं और मन से जुड़ा होता है। इस राशि की महिलाओं के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहता है। ये रंग आपकी लाइफ में खुशी और मानसिक शांति लाते हैं। साथ ही ये आपके रिश्तों को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है, जो पावर और लीडरशिप का प्रतीक है। इस राशि के लिए हरे रंग की चूड़ियां शुभ मानी जाती हैं। यह रंग आपके परिवार में खुशहाली और धन वृद्धि के योग बनाता है। साथ ही यह आपके रिश्तों में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है, लेकिन इसका स्वभाव थोड़ा प्रैक्टिकल और परफेक्शनिस्ट होता है। इस राशि की महिलाओं के लिए बैंगनी रंग की चूड़ियां शुभ मानी जाती हैं। यह रंग आपकी लाइफ में ग्रोथ और सफलता के अवसर बढ़ाता है और आपके रिश्तों में समझदारी लाता है।

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है, जो बैलेंस और रिलेशनशिप का कारक है। इस राशि की महिलाओं के लिए हल्के हरे रंग की चूड़ियां बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। यह रंग आपकी लाइफ में हार्मनी और खुशियां लेकर आता है और रिश्तों को मजबूत बनाता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है, लेकिन इसका स्वभाव गहरा और इंटेंस होता है। इस राशि के लिए नारंगी रंग की चूड़ियां शुभ मानी जाती हैं। यह रंग आपकी लाइफ में एनर्जी और पॉजिटिव बदलाव लाता है और आपके पार्टनर के लिए भी सफलता के योग बनाता है।

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह होता है, जो ज्ञान और भाग्य का प्रतीक है। इस राशि की महिलाओं के लिए पीले रंग की चूड़ियां सबसे ज्यादा शुभ होती हैं। यह रंग आपकी लाइफ में गुड लक और पॉजिटिविटी लाने का काम करता है।

मकर राशि

मकर राशि का स्वामी शनि होता है, जो मेहनत और अनुशासन का प्रतीक है। इस राशि की महिलाओं के लिए मिले-जुले रंगों की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में बैलेंस बनाकर रखता है और रिश्तों में स्थिरता लाता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है, जो गहराई और सोच से जुड़ा होता है। इस राशि की महिलाओं के लिए गहरे रंग की चूड़ियां शुभ रहती हैं। ये रंग आपके रिश्तों को मजबूत बनाते हैं और लाइफ में स्थिरता लाते हैं।

मीन राशि

मीन राशि का स्वामी गुरु होता है, जो आध्यात्म और संवेदनशीलता का कारक है। इस राशि की महिलाओं के लिए नारंगी रंग की चूड़ियां सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती हैं। यह रंग आपकी लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी और सफलता लाने में मदद करता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article