Mahavir Jayanti 2023 Date: महावीर जयंती 2023 कब है, जानिए इसकी डेट व महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 03:16 PM IST

Mahavir Jayanti 2023 Date, Time, Importance (महावीर जयंती कब है 2023 में): चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को हर साल महावीर जयंती मनाई जाती है। दरअसल, महावीर जैन धर्म के प्रवर्तक थें, जिन्होंने समाज में कल्याण के लिए कई संदेश दिए हैं। जानिए इस साल यह कब मनाई जाएगी।

Mahavir Jayanti 2023 Date, Time, Importance (महावीर जयंती कब है 2023 में): महावीर जयंती हर साल चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन जैन धर्म के प्रवर्तक और 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। इसलिए देश भर में उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। दरअसल, भारतीय इतिहास में उन्हें विशेष और सम्मान पूर्ण स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि महावीर का जन्म करीबन 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर में हुआ था। महज 30 साल की उम्र में ही वे संन्यास धारण कर आध्यात्म की राह पर चल दिए थे। ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने समाज के सुधार और जन कल्याण के लिए कई संदेश दिए थे। उनके उपदेशों को समाज में बरकरार रखने के लिए हर साल महावीर जंयती (Mahavir Jayanti in Hindi) मनाई जाती है। चलिए जानते हैं इस साल महावीर जयंती कब (When is Mahavir Jayanti in 2023) है।

Mahavir Jayanti 2023, Mahavir Jayanti 2023 date in India

Mahavir Jayanti 2023 Date: महावीर जयंती कब मनाई जाएगी 2023 में

Mahavir Jayanti 2023 Date in India

महावीर जयंती इस साल में 4 अप्रैल, दिन मंगलवार को है। इस बार भगवान महावीर का 2621वां जन्मदिवस मनाया जाएगा। दरअसल, चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि 03 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 04 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।

End of Feed