अध्यात्म

Hariyali Teej 2023: इस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज 2023, कब है श्रावण मास की तृतीया तिथि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 05:37 PM IST

When is Hariyali Teej 2023 (हरियाली तीज 2023 में कब है) : हरियाली तीज श्रावण मास में आने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह उत्तर भारत में छोटी तीज के नाम से भी मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर शिव पार्वती की पूजा करती हैं। देखें हरियाली तीज 2023 की डेट, तिथि और मुहूर्त।

Image

Hariyali Teej 2023 Date in India

Hariyali Teej 2023 Date: हरियाली तीज, सुहागिनों का एक प्रसिद्ध त्योहार है। इस खास दिन को छोटी तीज या श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह खासकर उत्तरी भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, आज के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था।महिलाओं के साथ कुंवारी कन्याएं भी इस दिन व्रत रख विधिवत रूप से गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। कहते हैं इस व्रत के पुण्यप्रभाव से महिलाओं को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, कन्याओं को मनचाहा वर का वरदान मिलता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हरियाली तीज का पावन त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। तो चलिए जानते हैं इस बार ये व्रत कब रखी जाएगी।

हरियाली तीज 2023 कब है? (Hariyali Teej 2023 Date in India)

पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। इस बार सुहागिनों का प्रसिद्ध यह व्रत 19 अगस्त 2023, शनिवार के दिन पड़ी है। इस दिन महिलाएं उपवास रखती है और भगवान शिव संग माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं।

हरियाली तीज 2023 के शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2023 Shubh Muhurat)

  • श्रावण माह तृतीया तिथि प्रारंभ - 18 अगस्त 2023, शाम 08:01 बजे से।
  • श्रावण माह तृतीया तिथि समापन - 19 अगस्त 2022, रात 10:19 बजे तक।

हरियाली तीज का महत्व (Hariyali Teej 2023 Significance In Hindi)

हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रख भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर कुंवारी कन्याएं इस व्रत का विधिवत पालन करें तो उन्हें मनचाहा वर का वरदान मिलता है। इसके अलावा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं, इस व्रत को रखने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि और खुहशाली भी आती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article