अध्यात्म

जानिए आर्ट ऑफ लिविंग का 10वां अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन कब और कहां हो रहा है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत ये दिग्गज हस्तियां भी होंगी शामिल

10th International Women's Conference: 10वां अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन 14 से 16 फरवरी तक बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में 60 से अधिक वक्ता और 50 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Image

10th International Women's Conference

10th International Women's Conference: आर्ट ऑफ लिविंग के 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत राजनीति, व्यापार, कला और समाज सेवा से जुड़े कई दिग्गज लोग शामिल होंगे। जानकारी अनुसार इस सम्मेलन में 60 से अधिक वक्ता और 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन की अध्यक्षता गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की बहन श्रीमती भानुमति नरसिम्हन करती हैं।

लगभग दो दशकों में, अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन ने 115 देशों से 463 प्रतिष्ठित वक्ताओं और 6,000 से अधिक प्रतिनिधियों को एक साथ लाया है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की कविता से प्रेरित "जस्ट बी" थीम के साथ, सम्मेलन में नेतृत्व, आत्म-खोज और सशक्तिकरण पर गहन चर्चाएं की जाएंगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य महोत्सव और संगीतमय प्रदर्शन, सीता चरितम जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

इस वर्ष के सम्मेलन में एक विशेष खंड भी है: "स्टाइलिश इनसाइडआउट: फैशन फॉर ए कॉज़", जिसमें सब्यसाची, राहुल मिश्रा, मनीष मल्होत्रा और रॉ मैंगो जैसे प्रमुख भारतीय डिजाइनरों के डिज़ाइन शामिल हैं। ऐसे समय में जब दुनिया नेतृत्व और लैंगिक भूमिकाओं में गहन बदलाव देख रही है, अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति इस परिवर्तनकारी सभा के महत्व को रेखांकित करती है।

पारंपरिक नेतृत्व शिखर सम्मेलनों के विपरीत, यह सम्मेलन एक समग्र अनुभव प्रदान करता है - आध्यात्मिक प्रथाओं, सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों और सेवा-उन्मुख सामाजिक पहलों के साथ बौद्धिक चर्चाओं का संयोजन। सम्मेलन शहरी और ग्रामीण महिलाओं के बीच एक सेतु का काम भी करता है, जो कि संबंध और सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article