सुख-समृद्धि और पुण्य कमाने का खास समय है नौतपा के 9 दिन, जानिए इन दिनों में क्या दान करें

प्रचंड गर्मी के 9 दिन इन्हें भारतीय परंपरा में नौतपा के नाम से जाना जाता है। ये दिन आध्यात्मिक दृष्टि से काफी खास हैं। जी हां इन 9 दिनों में दान करने से कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है।

Nautapa 2026: गर्मियों के सबसे तपते दिनों में आने वाला नौतपा भारतीय परंपरा और ज्योतिष में बेहद खास माना जाता है। वर्ष 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है। मान्यता है कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौ दिनों तक पृथ्वी पर गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक रहता है। यही कारण है कि इस अवधि को 'नौतपा' कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह समय केवल मौसम परिवर्तन का संकेत नहीं है बल्कि दान, सेवा, तप और आत्मशुद्धि का भी अवसर माना जाता है। कहा जाता है कि नौतपा में किए गए पुण्य कार्य व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आते हैं। विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कई प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं नौतपा में किन चीजों का दान (Nautapa Daan List) करना चाहिए।

Nautapa 2026

नौतपा में क्या दान करें

क्यों खास माना जाता है नौतपा

भारतीय संस्कृति में प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरा संबंध माना गया है। नौतपा के दौरान सूर्य की तीव्रता बढ़ जाती है, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह समय आत्मसंयम, सेवा और दान के जरिए पुण्य अर्जित करने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक मान्यता यह भी है कि इस दौरान किए गए अच्छे कर्म कई गुना फल देते हैं। इसलिए लोग जल सेवा, अन्नदान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को विशेष महत्व देते हैं।

End of Feed