अध्यात्म

Ravivar ko Kya Kharidna Chahiye: रव‍िवार के द‍िन इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ, जानिए क्या है रविवार से जुड़ी मान्यता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 15, 2025, 10:27 AM IST

Ravivar ko kya kharidna chahiye (रविवार को क्या खरीदना चाहिए): ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना का होता है। इस द‍िन इन्हें जल चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रविवार के दिन कुछ सामान खरीदना शुभ माना जाता है? ऐसे में चलिए जानते हैं कि रविवार को क्या खरीदना चाहिए।

Image

Ravivar ko kya kharidna chahiye

Ravivar ko kya kharidna chahiye (रविवार को क्या खरीदना चाहिए): वैसे तो रविवार छुट्टी का दिन होता है लेकिन क्या आप जानते हैं मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन कुछ चीजों को खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जा सकता है। सनातन हिंदू धर्म के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है और इस दिन सूर्य देव की पूजा करने का प्राचीन विधान सदियों से चला आ रहा है। भगवान सूर्य की पूजा करने से जातक को सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष होता है तो इससे बचने के लिए सूर्य देव की उपासना करना उच‍ित माना जाता है। ऐसे में हर दिन से जुड़े हुए कुछ विधान जिनमें से एक ये है कि रविवार के दिन क्या खरीदें। हिंदू संस्कृति में इस दिन कुछ चीजों को घर में लाने से घर और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का संचार बढ़ सकता है।

Ravivar ko kya kharidna chahiye (रविवार को क्या खरीदना चाहिए)

•रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है, ऐसे में इस दिन आंखों से जुड़ी हुई वस्तु जैसे कि चश्मा खरीदना शुभ हो सकता है।

•रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं को खरीदने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आ सकती है।

•रविवार के दिन वॉलेट खरीदना भी लाभकारी माना जा सकता है।

•इसके अलावा रविवार के दिन कैंची और गेहूं खरीदना भी उच‍ित हो सकता है।

Ravivar Ka Mahatva (रविवार का महत्व)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य से जुड़ा हुआ होता है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से और उनके मंत्रों का जाप करने से जातक की कुंडली में सूर्य ग्रह प्रबल होता है। कुछ हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इस दिन मां भवानी और भगवान राम की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article