गुजरात में इस पारंपरिक रस्म को अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) गुरुवार को निभाएंगे। ये एक पारंपरिक उत्सव है। ये समारोह वर पक्ष यानी लड़के के यहां मनाया जाता है। इस दौरान होने वाली बहू का परिवार लड़के वालों के घर पर उपहार और मिठाइयां भेजता है। साथ ही यहां धनिये के बीज और गुड़ का आदान-प्रदान होने के बाद रिंग सेरेमनी की रस्म होती है। जानते हैं इस सेरेमनी के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
क्या होता है गोल धाणा रस्म (What Is Gol Dhana Ceremony)
दरअसल गोल धाणा मूल रूप से गुजरातियों द्वारा शादी से पहले किए जाने वाली एक रस्म है। जिसे सगाई भी कह सकते हैं। गोल धाना समारोह के दौरान मेहमानों को धनिया के बीज और गुड़ दिये जाते हैं। इस दौरान लड़के और लड़की के परिवार के बीच धनिये के बीज और गुड़ का आदान-प्रदान होता है। ये रस्म लड़के के घर पर निभाई जाती है। दुल्हन की फैमिली की तरफ से लड़के के घर ढेर सारा उपहार और मिठाइयां पहुंचाई जाती हैं। फिर यहां पर धनिये के बीज और गुड़ एक दूसरे को देते हैं जिसके बाद रिंग सेरेमनी की रस्म की जाती है।
फिर एक दूसरे को रिंग पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन 5 विवाहित महिलाओं से आशीर्वाद मांगते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी इस रस्म को गुरुवार शाम 7 बजे निभाएंगे।
गुरजाती शादी की मुख्य रस्में
1. गुजराती शादी में चंदलो मातली2. गुजराती शादी में गोल धाणा
3. गुजराती वेडिंग में मेहंदी रस्म
4. गुजराती वेडिंग में संगीत संध्या
5. गुजराती शादी में मंगल मुहूर्त
6. गुजराती शादी में गृह शांति पूजा
7. गुजराती शादी में पीठी
8. गुजराती शादी में ममेरू
9. गुजराती शादी में जान परंपरा
10. गुजराती शादी में बारात/वरघोड़ा
11. गुजराती शादी में जयमाला
12. गुजराती शादी में अंतरपात
13. गुजराती शादी में कन्यादान, हस्त मिलाप और वरमाला
14. गुजराती शादी में मधुपरका
15. गुजराती शादी में जूता चुराई
16. गुजराती शादी में मंगलफेरे और सप्तपदी
17. गुजराती शादी में छेरो पकारयो
18. गुजराती शादी में विदाई
19. गुजराती शादी में घरनी लक्ष्मी
20. गुजराती शादी में एकी बेकी
गुजराती शादियों में प्री-वेडिंग रस्मों से लेकर शादी के बाद के रिवाज सेलिब्रेशन व उमंग से भरे होते हैं। गुजराती हर रस्म को बड़े ही उत्साह के साथ और पारंपरिक तरीके से निभाते हैं।
