क्या हैं सूर्य की सप्तरश्मियां जिससे जुड़ी है जीवन की डोर

वेद, उपनिषद और पुराणों में सूर्य से निकलने वाली सात दिव्य किरणों का वर्णन किया गया है। ये किरणें सिर्फ भौतिक प्रकाश ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शक्तियों का प्रतीक भी मानी जाती हैं।

ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसकी सप्त रश्मियां का अर्थ है सूर्य की किरणों के सात रंग। जो केवल भौतिक प्रकाश ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और ब्रह्मांडीय शक्तियों का प्रतीक भी हैं। ऋग्वेद में सूर्य को "सप्ताश्वरथमारूढ़म्" कहा गया है। जिसका मतलब है वह देवता जो सात घोड़ों के रथ पर सवार है। ऐसी कहा जाता है कि ये सात अश्व सूर्य की सप्त रश्मियों के प्रतीक माने जाते हैं। मान्यताओं अनुसार सूर्य की सात रश्मियां शरीर के सात चक्रों को जागृत करने में सहायक मानी जाती हैं। चलिए जानते हैं सूर्य की सातों रश्मियों के नाम और उनका महत्व।

What are the seven rays of the Sun

क्या हैं सूर्य की सप्तरश्मियां जिससे जुड़ी है जीवन की डोर

सूर्य की सप्तरश्मियां क्या हैं?

सूर्य की सात रश्मियां मानी जाती हैं। इन्हें संस्कृत में 'सप्त रश्मियां' कहा जाता है। जिसमें सप्त का अर्थ होता है सात और रश्मि का अर्थ होता है किरण या प्रकाश की धारा। माना जाता है कि सूर्य की इन अमृतरूपी सात रश्मियों से ही जीव की उत्पत्ति हुई और उन्हीं के कारण पृथ्वी पर प्राणियों का जीवन बरकरार है। चलिए सूर्यदेव की इन सात रश्मियों के बारे में विस्तार से जानते हैं...

End of Feed