22 April 2025 Panchang: आजपरम पवित्र वैशाख माह दिन मंगलवार दिवस दशमी है। आज हनुमान जी की उपासना का उपवास करते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। अपने शरीर व स्वास्थ्य के अनुसार उपवास फलाहार रख सकते हैं। वैशाख माह का हर दिवस बहुत मङ्गलमय तथा दान व पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें। आज गुड़ व मसूर का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पार्थिव शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। मंगलवार को गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें।कुत्ते को भी रोटी दें। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
आज का पंचांग 22 अप्रैल 2025
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2082 माह-वैशाख,कृष्ण पक्ष
तिथि - नवमी 06:13 pm तक फिर दशमी
पर्व- मंगलवार उपवास
दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-05:51am
सूर्यास्त-6:51pm
नक्षत- श्रवण12:42pm तक फिर धनिष्ठा
चन्द्र राशि - मकर,स्वामी ग्रह-शनि
सूर्य राशि- मेष
करण-- तैतिल 06:46 am तक फिर गरज
योग- शुभ 09:25 pm तक फिर शुक्ल
आज के शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2025
अभिजीत-11:58 am से 12:46 pm तक
विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:25pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:23pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
अमृत काल-06:02am से 07:48am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:22pm से 07:08pm तक
दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक
