Nakshatra in Hindi: नक्षत्र के हाथों में इस तरह होती है कुंडली की चाबी, ग्रहों के साथ कैसे तय करते हैं गुड लक

What are Nakshatra in Hindi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार आकाश में तारों का जो समूह होता है, उसे नक्षत्र कहा जाता है। वहीं ज्योतिषीय गणना के लिए आकाश को 27 नक्षत्रों में बांटा गया है। ग्रहों के साथ मिलकर नक्षत्र जातक की कुंडली का निर्धारण करते हैं। हर ग्रह को 3 नक्षत्रों का स्वामी माना जाता है। जानें नक्षत्रों के बारे में विस्तार से।

What are Nakshatra in Hindi: कुंडली में गणना करते हुए ग्रहों की चाल और पोजिशन के साथ नक्षत्रों को भी अहम स्थान दिया जाता है। तारों के समूह को नक्षत्र कहते हैं और हर ग्रह के साथ 3 नक्षत्र जुड़े होते हैं। वैदिक ज्योतिष में अगर इसे कुंडली के हिसाब से देखेंगे तो ज्यादा समझ में आएगा। किसी भी कुंडली की ज्योतिषीय गणना के लिए कुल 9 ग्रह और 12 राशियां होती हैं, इसके साथ ही 27 नक्षत्र भी हैं। यानी हर एक ग्रह को 3 नक्षत्रों का स्वामी माना गया है।

Nakshatra in Hindi, Nakshatra Photo, What are Nakshatra

Nakshatra in Hindi

वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्रों के नाम क्या हैं

वैदिक ज्योतिष और हिंदू कैलेंडर के अनुसार 27 नक्षत्रों के नाम इस तरह हैं: अश्विन, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती।

End of Feed