Weekly Vrat Tyohar January 2024: लोहड़ी से लेकर पौष अमावस्या तक, यहां देखें जनवरी दूसरे सप्ताह के व्रत- त्योहार की लिस्ट

Weekly Vrat Tyohar January 2024: जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में भौम प्रदोष व्रत, पौष मासिक शिवरात्रि, पौष अमावस्या, लोहड़ी जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं इनकी डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Weekly Vrat Tyohar January 2024: जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में कई महत्वपूर्ण उपवास दिन और त्योहार शामिल होंगे। इनमें भौम प्रदोष व्रत, पौष मासिक शिवरात्रि, पौष अमावस्या, लोहड़ी और पौष विनायक चतुर्थी शामिल हैं। लोहड़ी एक ऐसा त्योहार है जो साल में एक बार आता है। लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाई जाती है। इस सप्ताह पौष माह का प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन पड़ रही है। दोनों ही व्रत भगवान शिव को समर्पित हैं। पौष अमावस्या के दिन लोग स्नान, दान और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। इसके बाद पौष से विनायक चतुर्थी आएगी। आइए जानते हैं जनवरी के दूसरे सप्ताह में पड़ने वाले व्रत त्योहार की डेट।

Weekly Vrat Tyohar January 2024.

जनवरी दूसरे सप्ताह के व्रत- त्योहार

कब है भौम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि

जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में सबसे पहले भौम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। ये दोनों ही व्रत 9 जनवरी 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। भौम प्रदोष व्रत पूजा शाम 5:41 बजे से से रात के 8 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। वहीं मासिक शिवरात्रि के लिए शिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त देर रात 12:01 बजे से मध्य रात्रि 12:55 बजे तक रहेगा।

End of Feed