अध्यात्म

Weekley Horoscope, 8- 14 January 2024: जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्तहा, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Weekley Rashifal (Weekley Horoscope) साप्ताहिक राशिफल 8- 14 जनवरी: जनवरी का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। मेष राशि के जातक को काम में तरक्की मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यहां पढ़ें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekley Horoscope

Weekley Rashifal (Weekley Horoscope) साप्ताहिक राशिफल 8- 14 जनवरी: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक को आने वाले सप्ताह में काम में तरक्की मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। तुला राशि के जातक को धन लाभ की संभावना है। मकर राशि के जातक के लिए आने वाला सप्ताह काम को लेकर अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 07 जनवरी से 13 जनवरी 2024

मेष

इस वीक जॉब में प्रोमोशन व प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।परिवार में रुके कार्य बनेंगे।कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख के लिए ज्यादा अनुकूल है।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का नित्य पाठ करें व अन्न दान करते रहें।

वृष

इस सप्ताह शनि का दशम भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। मंगलवार के बाद वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जाँब में लाभ की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।शनिवार को 08 कम्बल का दान करें।

मिथुन

राशि स्वामी बुध का गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए बहुत शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। जाँब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।शनिवार को उड़द व कम्बल का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।

कर्क

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धार्मिक यात्रा देंगे है। सूर्य इस समय इस राशि से खष्ठम में है। बुधवार के बाद गुरु व चन्द्र गोचर मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें तथा पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह

इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। उच्चाधिकारियों से व्यवहार के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का गोचर विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न का दान करें।

कन्या

शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गुरु का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से गुरु व सूर्य अनुकूल होते हैं। गुरु का मेष व शनि का कुम्भ में गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला

इस सप्ताह पंचम शनि व शुक्र राजनीति में उन्नति के अवसर देगा। सूर्य का तृतीय गोचर प्रभाव विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है।गाय को रोटी व गुड़ खिलाते रहें।

वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल व शुक्र गोचर लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं है। सूर्य व बुध का प्रभाव उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल कम्बल का दान करें।

धनु

इस सप्ताह सूर्य व बुध व्यवसाय को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। शनिवार को कम्बल का दान करें।हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।पिता का आशीर्वाद लें।

मकर

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व शनि की स्थिति पॉलिटीक्स में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा बिजनेस व जॉब के लिए शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।आसमानी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें व माघ माह में तिल का दान करें।

कुम्भ

सूर्य का धनु गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। पीला व लाल रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति से लाभ मिलेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें।गुरु का आशीर्वाद आवश्यक है।

मीन

गुरु का इस राशि से द्वितीय व सूर्य का धनु राशि में गोचर रुके कार्य पूर्ण कराएगा। चन्द्रमा व शुक्र लव लाइफ के लिए शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह मंगलवार को जाँब में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।जाँब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का यथासंभव दान करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article