Weekly Vrat Tyohar (3 To 9 July 2023): सावन आज से शुरू, इस सप्ताह मंगला गौरी व्रत से लेकर गजानन संकष्टी चतुर्थी तक पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 4, 2023, 06:51 AM IST

Weekly Vrat Tyohar (3 To 9 July 2023): इस हफ्ते से सावन महीना लग जाएगा। ये महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। सावन मंगलवार से शुरू हो रहा है ऐसे में इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। यहां जानें सावन कब से शुरू हो रहा है (Sawan Kab Se Start Hai 2023), सावन मंगला गौरी व्रत की डेट (Sawan Mangal Gauri Vrat 2023), संकष्टी चतुर्थी की तिथि आदि...

जुलाई का पहला सप्ताह व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत गुरु पूर्णिमा से हुई है। 3 जुलाई को पूरे भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है वहीं इसके अगले दिन यानी 4 जुलाई से सावन महीना लग जाएगा। इस दिन सावन का प्रथम मंगल गौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat 2023) भी रखा जाएगा। इसी के साथ इस हफ्ते जया पार्वती व्रत (Jaya Parvati Vrat 2023) का समापन होगा और गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत (Gajanana Sankashti Chaturthi 2023) भी इसी सप्ताह रखा जाएगा। जानिए जुलाई के पहले सप्ताह के व्रत-त्योहारों की तिथि।

Weekly Vrat Tyohar 2023 Date (साप्ताहिक व्रत-त्योहार लिस्ट)

डेटत्योहार
3 जुलाई 2023, सोमवारगुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गौरी व्रत समाप्त, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
4 जुलाई 2023, मंगलवारसावन प्रारंभ, प्रथम मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023, गुरुवारजयापार्वती व्रत समाप्त, गजानन संकष्टी चतुर्थी
9 जुलाई 2023, रविवारकालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
3 जुलाई 2023 सोमवार: इस दिन आषाढ़ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में ये तिथि काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। ये दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान लिए खास होता है। इस दिन गुरुओं की पूजा करने का विधान है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा या मन्वादि पूर्णिमा भी कहते हैं।

End of Feed