अध्यात्म

Weekly Vrat Tyohar 05-11 June 2023: संकष्टी चतुर्थी से लेकर जन्माष्टमी तक, जानें इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 4, 2023, 01:57 PM IST

Weekly Vrat Tyohar 05 June to 11 June 2023: जून महीने के पहले सप्ताह की शुरुआत आषाढ़ (Ashad Mahina) महीने के प्रारंभ होने के साथ हो रही है। इस हफ्ते कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी (Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2023), मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) और कालाष्टमी पड़ेगी। जानिए इन त्योहारों की डेट और महत्व।

Image

June Weekly Vrat Tyohar 2023: जून साप्ताहिक व्रत-त्योहार

Weekly Vrat Tyohar 05 June to 11 June 2023: जून महीने का पहला सप्ताह 5 जून से शुरू हो रहा है। इसी के साथ इस दिन से आषाढ़ महीने (Ashad Month 2023) का भी शुभारंभ होने जा रहा है। ये महीना भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने भगवान सूर्य देव (Surya Dev) की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ये हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) के अनुसार साल का चौथा महीना होता है। आषाढ़ महीने के पहले सप्ताह में संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi June 2023), कालाष्टमी (Kalashtami June 2023), मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami June 2023) इत्यादि व्रत-त्योहार पड़ेंगे। जानिए इन सभी त्योहारों की तिथि और महत्व।

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी, 7 जून 2023 बुधवार (Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2023)

आषाढ़ महीने की संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) पर गणेशजी के कृष्णपिंगाक्ष रूप की पूजा की जाती है, जिस कारण इसे कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी (Krishnapingal Sankashti Chaturthi) कहते हैं। इस वर्ष ये व्रत 7 जून 2023, बुधवार को रखा जाएगा। गणेश जी के प्रिय दिन बुधवार को ये संकष्टी चतुर्थी पड़ने से इस व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। मान्यता है कि जो भी पुरुष या स्त्री संकष्टी चतुर्थी व्रत रखते हैं उनके जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, 10 जून 2023 शनिवार (Masik Krishna Janmashtami 2023)

हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami Kab Hai 2023) मनाई जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के भक्त व्रत रखते हैं। जून में ये जन्माष्टमी 10 जून को मनाई जाएगी। कहते हैं जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से व्रत रख भगवान कृष्ण (Bhagwan Krishna) की विधि विधान पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

कालाष्टमी, 10 जून 2023 शनिवार (Kalashtami 2023)

प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी भी मनाई जाती है। कहते हैं ये वही तिथि है जिस दिन भगवान भैरव प्रकट हुए थे। इस दिन पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन बटुक भैरव को कच्चा दूध अर्पित किया जाता है। इस दिन काल भैरव को पूजे जाने के कारण ही इसे काल भैरव अष्टमी (Kal Bhairav Ashtami 2023) भी कहते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article