अध्यात्म

Weekly Horoscope (27 July To 02 August 2025): बदलने वाली है इन 2 राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है ये हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (27 July To 02 August 2025): 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का हफ्ता कुछ राशियों के लिए बेहतरीन होने वाला है तो कुछ को सतर्क रहना होगा। यहां से आप अपना साप्ताहिक राशिफल देख सकते हैं साथ ही यहां राशिफल के अनुसार उपाय भी बताए गए हैं।

Image

Saptahik Rashifal 27 july 2025 to 2 August 2025 (Photo Source: Canva)

Weekly Horoscope (27 July To 02 August 2025): इस सप्ताह मेष, वृष व मकर राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए कर्क राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे।सिंह व धनु राशि के छात्र जाँब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व वृश्चिक राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। कर्क व मकर वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफ़ल-

साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त तक-

मेष

रविवार तथा मंगलवार को व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।जाँब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। गुरुवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष

शुक्र व सूर्य सफलता देंगे।आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।इस वीक व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे।इस सप्ताह आपके जाँब को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अन्न का दान करें।सफेद व नीला रंग शुभ है।

मिथुन

बुधवार तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जाँब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा।सप्ताह के प्रथम दो दिन जाँब में संघर्ष रहेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को मूंग का दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं।

कर्क

यह सप्ताह सफलता का है। धन की प्राप्ति का समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। मीन राशि का व्यक्ति जाँब के लिए आपकी मदद करेगा।सफेद रंग शुभ है।धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे ।व्यवसाय में लाभ रहेगा।

सिंह

जाँब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। सोमवार के बाद व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा।लाल रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा।सूर्य उपासना करते रहें।रविवार व मंगलवार को गुड़ दान करें। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

कन्या

सोमवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार के बाद कोई व्यवसाय सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा।इस सप्ताह किसी तुला व कुम्भ राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

तुला

यह सप्ताह संघर्ष के बाद सफलता प्राप्ति का है। पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करना चाहिए।आर्थिक विकास होगा। ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक

रविवार से मंगलवार तक कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। गुरुवार के बाद जाँब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में संघर्ष है।पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह मंगल आपका आत्मबल बढ़ाएगा।मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु

व्यवसाय में कोई रुका कार्य गुरुवार तक पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा।पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे।बीपी व श्वांश के मरीज सावधानी बरतें तो बेहतर है। विष्णु उपासना करते रहें।

मकर

इस सप्ताह जाँब में सफलता मिलेगी। यह वीक व्यवसाय में संघर्ष दिखा रहा है। मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। हनुमानचालीसा पढ़ते रहें। तिल का दान करें।

कुम्भ

इस सप्ताह सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आने से सभी बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ खिलाएं। ।धन की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेते रहें। उड़द का दान करें।

मीन

इस सप्ताह जाँब परिवर्तन में सफल रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article