Weekly Horoscope (10 August To 16 August 2025): इस वीक मेष व कर्क राशि के लोग सफल रहेंगे।कर्क व तथा वृश्चिक राशि के जातकों को रियल स्टेट में इन्वेस्ट करना चाहिए।मकर,वृष तथा मिथुन के लोग जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।तुला तथा कुम्भ के लोग बिजनेस में सफल रहेंगे।मकर तथा धनु राशि के लोग वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।आइए जानते हैं सभी राशियों का सप्ताहिक राशिफल-
मेष-
16 अगस्त के बाद सूर्य पंचम रहेंगे। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है।यात्रा की योजना बनेगी।विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे।हेल्थ से परेशानी हो सकती है।लाल रंग शुभ है।
वृष-
धन का आगमन हो सकता है।आई टी और मीडिया के जातक प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे ।व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।हरा रंग शुभ है।स्टूडेंट्स नवीन अवसर प्राप्त करेंगे।बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।
मिथुन-
छात्रों के लिए समय अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।मन हर्षित रहेगा।आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।हरा रंग शुभ है। बिजनेस में न्यू डील सफल रहेेगी।
कर्क-
आई टी और बैंकिंग से सम्बद्ध लोगों का समय सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।सफेद रंग शुभ है।मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।
सिंह-
बिजनेस में बुधवार के बाद धन की प्राप्ति हो सकती है।राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लाल रंग शुभ है।बीपी के रोगी सावधानी बरतें।सूर्य 16 अगस्त के बाद इसी राशि में रहकर सफलता प्रदान करेंगे।
कन्या-
जाँब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आईटी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।
तुला-
चन्द्रमा पँचम गोचर का रहकर लाभ देंगे।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। हरा तथा नीला रंग समृद्धि कारक है। सूर्य 16 अगस्त के बाद जाँब में उन्नति देगा।सूर्योपासना करते रहें।
वृश्चिक -
छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।प्रशासन तथा राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।लव लाइफ सुखद रहेगा।दाम्पत्य जीवन आनन्द मय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। लाल रंग प्रगतिकारक है।नित्य श्री सूक्त का पाठ करें।
धनु-
मंगलवार तक धन का व्यय होगा।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।बी टेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। चन्द्रमा बुधवार के बाद मीन का होकर सक्सेस देगा।सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।
मकर -
शनि व्यवसाय सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण करेंगे।क्रोध से बचने का समय है।जॉब के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला तथा सफेद रंग शुभ है।चन्द्रमा दशम है।कर्म भाव सफल रहेगा।
कुंभ -
चन्द्रमा आरम्भ में इसी भाव में है।जाँब प्रोमोशन की प्राप्ति की संभावना रहेगी।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग आपके जीवन को नव सफलता देगी।नीला आज का आपका शुभ रंग है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। राजनीतिज्ञ लाभांवित होंगे।
मीन -
चतुर्थ गुरु जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी सफलता की प्राप्ति करेंगे।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है।14 अगस्त के बाद धार्मिक यात्रा करेंगे।
सुजीत जी महाराज