Weekly Horoscope (09 November To 15 November 2025): मार्गशीर्ष माह के प्रथम सप्ताह के प्रथम रविवार को चन्द्रमा बुध प्रधान राशि मिथुन में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। मंगल - बुध वृश्चिक राशि में, शनि मीन, चन्द्रमा मिथुन, गुरु कर्क, केतु सिंह व सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। यह सप्ताह श्री कृष्ण भक्ति का है। श्रीमद्भभागवत गीता के पाठ, श्रवण व परम ब्रम्ह कृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करने का है। दान - पुण्य एक दिन में नहीं होता। गोविंद का भजन व नाम जप नित्य हो। इस सप्ताह किसी मन्दिर में भगवान गोविंद के विग्रह के सामने उनको बाँसुरी अर्पित करें व उनकी 04 परिक्रमा करें। भगवान की मूर्ति की परिक्रमा से पाप नष्ट होते हैं व श्री कृष्ण शरणागति प्राप्त होती है।इस अंतराल में वृष व मकर राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-
मेष- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे।कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।बैंकिंग व मीडिया जाँब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें।गुरु व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद ज्यादा अनुकूल फल देगा।भाग्य प्रतिशत-80%
वृष- इस सप्ताह व्यवसाय में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। शुक्रवार के बाद मकान क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।शनिवार को कम्बल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-70%
मिथुन- राशि स्वामी बुध ,सूर्य व चन्द्रमा का गोचर बहुत ही मङ्गलमय है। शुक्र व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। नवीन व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।भाग्य प्रतिशत-65%
कर्क- गुरु का इस राशि में व शनि का नवम गोचर इस वीक शिक्षा में कॅरियर को लेकर सुन्दर प्रयासरत करेगा। संतान सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व कम्बल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%
सिंह- राशि स्वामी सूर्य सरकारी कार्यों में सहायक होंगे व गुरु द्वादश होकर शुभ रहेंगे। व्यवसाय में विशेष प्रगति है। भगवान भास्कर जी की उपासना करते रहें।मंगलवार तक धन के लेन देन के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व चन्द्रमा गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है।प्रतिदिन गुड़ का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%
कन्या- इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे।स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित कर आशीर्वाद लें। मंगलवार से शनिवार तक रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-80%
तुला- इस सप्ताह जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व सूर्य गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। जाँब में स्थान या दायित्व परिवर्तन संभावित है। बुध व शुक्र का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है।कम्बल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-,65%
वृश्चिक- मंगल व गुरु लाइफ के हर फील्ड में लाभ देगा। मीडिया व आईटी जाँब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें।प्रतिदिन तिल का दान बहुत लाभप्रद है।भाग्य प्रतिशत-65%
धनु- गुरु अष्टम व सूर्य का इस राशि से एकादश गोचर करेंगे वहीं गुरु उच्च राशि कर्क में हैं।बुध वाणी के कारक ग्रह हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है।सफेद व लाल रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल व हल्दी का दान करते रहें।भाग्य प्रतिशत-65%
मकर- सूर्य कर्म स्थान में होकर तथा गुरु सप्तम व राशि स्वामी शनि इसी राशि से तृतीय गोचर में रहकर जाँब व व्यवसाय में लाभ देंगे। मंगल व केतु का गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। शनिवार को कम्बल का दान करें।प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%
कुम्भ- इस राशि से खष्ठम भाव का गुरु जाँब में आशातीत सफलता देंगे।धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक व हरा चारा खिलाएं।भाग्य प्रतिशत-80%
मीन- गुरु का पँचम व सूर्य का अष्टम में आना बहुत ही शुभ है।शनि का इस राशि में गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें।इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।