अध्यात्म

Weekly Rashifal 3 March To 9 March 2024: इन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह होगा खास, जानें सारी राशियों का राशिफल

Weekly Rashifal 3 March To 9 March 2024 (साप्ताहिक राशिफल): आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के शुभ रहने वाला है। कर्क राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं बाकी सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Rashifal 3 March To 9 March 2024

Weekly Rashifal 3 March To 9 March 2024 (साप्ताहिक राशिफल): राशिफल के अनुसार आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए सेहत का लाभ लेकर आएगा। वहीं मिथुन राशि के जातक के विदेश की यात्रा कर सकते हैं। सिंह राशि के जातक अपना काम को लेकर प्रसन्न होंगे। मकर राशि के जातक को इस सप्ताह बिजनेस में लाभ मिल सकता है। मीन राशि के लिए ये सप्ताह थोड़ा कठिनाई भरा रहने वाला है। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

मेष

यह सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। गुरुवार से शनिवार तक छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। बुधवार को वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है।मंगलवार को गेहूं का दान करें।

वृष

इस सप्ताह जॉब में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्रवार को वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी गरीब व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें। तुला व मकर राशि का व्यवसाय में सहयोग लें।

मिथुन

गुरुवार के बाद जॉब को नई दिशा देंगे व विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

कर्क

इस वीक जॉब में संघर्ष है।शुक्रवार से नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। शनिवार को लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।

सिंह

इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।गुरुवार को धार्मिक कार्यों में संलग्नता का दिवस है। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।

कन्या

चन्द्र व बुध के गोचर के कारण बुधवार से शुक्रवार तक वाणी के प्रति सचेत रहें। जॉब में परिवर्तन है। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। बुधवार को गणेश जी के मंदिर जाकर उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

तुला

मंगलवार के बाद व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सफेद रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लें।

वृश्चिक

इस सप्ताह व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। मंगलवार को जमीन खरीदने का सन्योग बन सकता है।

धनु

इस सप्ताह के आरंभिक दो दिन गुरु व चंद्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा। जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का निवेश होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातक सहयोग करेंगे।

मकर

शुक्रवार के बाद शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक सफल रहेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं । हरा रंग शुभ है। बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

कुम्भ

बुधवार से शनिवार तक शनि व चंद्र गोचर के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकर व कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। आसमानी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मीन

इस वीक व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। सफेद रंग शुभ है। बुधवार को गो माता को पालक खिलाएं। अन्न दान करते रहें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article