Weekly Rashifal 29 December To 4 January 2025: साल 2025 का पहला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। इस सप्ताह में वृष राशि वालों को शुक्र व सूर्य व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को लाभ देंगे। कर्क राशि वालों के लिए 02 जनवरी को स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सचेत रहें। तुला राशि वालों को जॉब के दृष्टीकोंण से मंगलवार तक का समय बहुत ही श्रेयस्कर है। धनु राशि वालों को छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। मीन राशि वालों को इस वीक संतान के विवाह तय होने का सुंदर अवसर प्रदान करता है। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष
29 दिसम्बर के बाद मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे। 01 जनवरी के बाद स्थितियां और अनुकूल हो जाएंगी। इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। पीला रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।
वृष
इस सप्ताह 29 दिसम्बर के बाद सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होंगे। जॉब में परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा। 02 को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार व मंगलवार को अन्न का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। शुक्र व सूर्य व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को लाभ देंगे।
मिथुन
सूर्य इसी राशि से सप्तम रहेंगे। 28 दिसम्बर को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 29 दिसम्बर के बाद का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। आसमानी रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।
कर्क
यह सप्ताह बहुत दिनों बाद व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का है। यह समय बहुत सुंदर है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। 28 दिसम्बर के बाद का समय छात्रों के लिए बहुत ही अनुकूल है। यह सप्ताह जॉब में प्रमोशन व सफलता का है। 02 जनवरी को स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सचेत रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
सिंह
जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य के धनु राशि में आने के बाद आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। इस सप्ताह मित्रों का सहयोग आपके साथ है। गाय को केला खिलाते रहें। रविवार को गुड़ का दान करें।
कन्या
इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। किसी कर्क व तुला राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। जॉब में प्रोमोशन होगा।
तुला
इस सप्ताह चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू कराएगा। 02 जनवरी को घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जॉब के दृष्टीकोंण से मंगलवार तक का समय बहुत ही श्रेयस्कर है।
वृश्चिक
मंगल व सूर्य की शुभता का लाभ लें। इस सप्ताह आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। मंगलवार को व्यवसाय में संघर्ष है। पीला रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। गुरुवार के बाद संतान के विवाह हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु
यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा। जॉब में सफलताओं व प्रगति का सप्ताह है। बुधवार के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मित्रों की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
मकर
इस वीक शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। सप्ताह के आरंभिक दो दिन स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।
कुम्भ
शनि इस समय कुम्भ राशि में ही है। सप्ताह के प्रारम्भ से धन आगमन सफलता के मार्ग बनाएगा। इस सप्ताह आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। गुरुवार के बाद योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं । शनिवार को काले वस्त्रों व तिल का दान करें।
मीन
यह सप्ताह जॉब में सुखद परिवर्तन का है। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय है। 02 जनवरी के बाद व्यवसाय में नए कार्यों को हाथ में लेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें। इस वीक संतान के विवाह तय होने का सुंदर अवसर प्रदान करता है। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहें।
