अध्यात्म

Weekly Rashifal (25 March से 31 March 2024): इन राशियों के लिए खास होगा आने वाला सप्ताह, जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal (25 March से 31 March 2024): आने वाला सप्ताह मेष राशि के लिए खास रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के जातक का खर्चा बढ़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Rashifal (25 March से 31 March 2024)

Weekly Rashifal (25 March से 31 March 2024): इस सप्ताह में मेष राशि को मान- सम्मान में वृद्धि मिल सकती है। वहीं कर्क राशि के जातक को मित्रों का सहयोग मिल सकता है। सिंह राशि के जातक को धन का लाभ हो सकता है। आने वाला सप्ताह के कन्या राशि के जातक को मित्रों का साथ मिलेगा। मकर राशि के जातक को व्यवसाय में प्रगति मिल सकती है। मीन राशि के जातक को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यह सप्ताह बहुत कार्य करने और जाब में व्यस्तताओं का है। कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी कन्या या मिथुन राशि के मित्र के सहयोग से आपका कोई विशेष कार्य होगा। लाल रंग शुभ है। ससुराल से लाभ की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग बंगलामुखी उपासना करते रहें। धार्मिक यात्रा हो सकती है।शिक्षा में उन्नति है। गृह कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

वृष

पद और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। जीवन पथ पर आने वाली कठिनाइयां समाप्त होंगी।इस सप्ताह आप एक नयी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।स्वच्छ सफ़ेद रंग शुभ है। किसी कन्या या मिथुन राशि के व्यक्ति का सहयोग लें ।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति। मंगल आपको उदर और रक्त विकार दे सकता है। श्री हनुमान जी की पूजा करते रहें।गेहूं का दान करें। इस सप्ताह किसी बड़े समारोह में पुरस्कृत हो सकते हैं। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

धन का व्यय बढ़ेगा।किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। तुला और वृष आज आपकी मित्र हैं। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। हरा रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक कार्य पूर्ण होंगे।गो माता को पालक खिलाएं। धार्मिक यात्रा होगी।

कर्क

यश तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। किसी मीन या धनु राशि से सहयोग मिल सकता है। ये दोनों आपकी मित्र राशियां हैं। स्वच्छ सफ़ेद रंग शुभ है।छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।धन का आगमन। किसी पुराने मित्र के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा।

सिंह

आपके पास कार्यों की अधिकता रहेगी। धन का व्यय भी कुछ ज्यादा ही रहेगा। कोई बिगड़ा कार्याज अकस्मात किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से संपन्न हो जायेगा । पीला और नारंगी आपका प्रिय शुभ रंग है। शासन से लाभ। यदि कोई बात आपके मन को परेशान कर रही है तो इसकी अभिव्यक्ति बहुत आवश्यक है।सूर्य उपासना करते रहें।

कन्या

किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। राह के शूल भी फूल बनेंगे।आप अपने किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान रहेंगे।भाई की सहायता से कोई बड़ी समस्या हल होगी। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। गो माता को पालक खिलाएं।

तुला

यह सप्ताह संघर्ष के बाद सफलता का है। किसी कन्या या मिथुन राशि का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके मन में धार्मिकता और पूजा पाठ के प्रति लगाव बना रहेगा। नीला रंग शुभ है।भाई के सहयोग से कोई सरकारी कार्य हल होगा। धन की प्राप्ति। राजनीति में सफलता की प्राप्ति और उच्च नेताओं से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

व्यवसाय में सफलता व धन में वृद्धि है। किसी मीन या धनु जैसी मित्र राशियों के जातकों का सहयोग।किसी पुराने मित्र के सहयोग से कोई बड़ा कार्य बनेगा। नारंगी रंग शुभ है।बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। धन का आगमन होगा। ससुराल का सहयोग मिलेगा। मंगल की वस्तुएं गेहूं और मसूर की दाल का मंगलवार को दान करें।

धनु

इस सप्ताह आपके पास कोई आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति। व्यवसाय वृद्धि। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रेम में विश्वास को बनाये रखें। जीवन साथी के साथ यात्रा हो सकती है।पीला रंग शुभ है।

मकर

किसी सरकारी कार्य की सफलता से मन हर्षित रहेगा। व्यवसाय में प्रगति है। भाई के सहयोग से कोई बड़े उद्देश्य की प्राप्ति होगी। न्यायिक कार्यो में भी सफलता मिलेगी।नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।उदर विकार से कष्ट। राजनीतिज्ञों को लाभ । संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

सरकारी कार्य बनेगा।किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति है।धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। किसी कन्या या मिथुन राशि का शख्स नया बिज़नेस का सफल प्रस्ताव ला सकता है। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मीन

धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बी पी तथा मधुमेह के रोगी अति सावधानी बरतें। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पिता का आशीर्वाद लें। आत्मा की आवाज सदैव सत्य होती है।हमें उसी आवाज को ही सुनना चाहिए। आप निर्णय लेने में कोई जल्दबाजी मत करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article