Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 22-28 May 2023: इस सप्ताह का ग्रह गोचर से इस सप्ताह के आरंभ में चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। इस समय सूर्य वृष राशि में हैं। गुरु मेष में हैं। शनि कुंभ में गोचर रत हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। इस सप्ताह मकर राशि के लोग बुधवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कर्क व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुंभ के लोग नौकरी में प्रगति करेंगे। कुंभ व वृष के जातक घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)
1. मेष- 21 से 23 मई के मध्य व्यवसाय में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। कन्या व मकर राशि का सहयोग ले सकते हैं। 22 मई के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
2. वृष- व्यवसाय में 22 के बाद लाभ होगा। इस सप्ताह सूर्य बुध व शुक्र का गोचर नौकरी चेंज की पूरी योजना बना देगा। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त पढ़ते रहें। शुक्रवार को चावल का दान करें।
3. मिथुन-आपके मन में कई दिनों से चली आ रही योजनाएं इस सप्ताह में दूसरे दिन से ही अपना पूर्ण रूप लेंगी। मित्रों संग व्यवसाय की नई योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।
4. कर्क- द्वादश चन्द्रमा सोमवार को धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त करेगा। बुधवार के बाद कर्क का चन्द्रमा शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है।आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। शिव उपासना करें।
5. सिंह- सप्ताह के आरंभिक दो दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। मंगलवार को गेहूं का दान करें।
6. कन्या- सोमवार को दशम चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेगा। तुला व मकर राशि की सहायता लें। बुधवार के बाद नवम चन्द्रमा व मंगल के गोचर अनुरूप धन का आगमन होगा।हरा रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व बुध गोचर व्यवसाय में आपको लाभ देगा।
7. तुला-इस सप्ताह के प्रथम दो दिन नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। वृष व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। बुधवार के बाद धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। योग व ध्यान का सहारा लें। शुक्र ससुराल से लाभ दिलाएगा।
8. वृश्चिक- इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मिथुन का चन्द्रमा सोमवार के बाद धन का आगमन कराएगा। लाल रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। मंगलवार को मसूर की दाल व गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
9. धनु- गुरु मेष में है। मंगलवार के बाद कर्क का चन्द्रमा व अष्टम शनि प्रभाव के कारण स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। धन आगमन से खुश रहेंगे।कर्क व सिंह राशि से लाभ है। नारंगी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।
10. मकर-शनि इस राशि के स्वामी होकर द्वितीय गोचर रत हैं। गुरु चतुर्थ में है। ये ग्रह सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले भी उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
11. कुंभ- कुंभ का शनि व मिथुन का चन्द्रमा सफलता दिलवाएगा। मंगलवार के बाद कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है।मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
12. मीन- सप्ताह के आरंभ में चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में है जो कि एक सफल सप्ताह के प्रारंभ का प्रतीक है। बुधवार के बाद धन आगमन होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में सिंह का चन्द्रमा स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
