अध्यात्म

Weekly Rashifal 16 February To 22 February 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, यहां देखें तुला से सिंह तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 16 February To 22 February 2025 (साप्ताहिक राशिफल): ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए गुड लेकर आएगा तो कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ और आर्थिक रूप से परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आइये जानते हैं कि रविवार 16 फरवरी से शनिवार 22 फरवरी तक आपका सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Image

weekly horoscope in hindi 16 february to 22 february 2025

Weekly Rashifal 16 February To 22 February 2025 (साप्ताहिक राशिफल): इस सप्ताह मेष,कन्या व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। तुला व मकर राशि के जातक बिजनेस में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। मेष व मकर की लव लाइफ सुंदर रहेगी। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1) मेष

इस सप्ताह जांब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2) वृष

इस सप्ताह व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सुंदरकांड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व आईटी जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल व गुड़ का दान करें।

3) मिथुन

बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। परिवार से संबंधित किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुधवार को उड़द का दान करें।

4) कर्क

बुध अब शुभ हैं। मंगल शुक्र अनुकूल रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

5) सिंह

राशि स्वामी सूर्य कुम्भ व गुरु वृष के होकर इस सप्ताह आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तुला गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है। शनिवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें।

6) कन्या

गुरु नवम व शनि खष्ठम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ दान करते रहें।

7) तुला

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में व बुध का शुभ गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

8) वृश्चिक

बुध व शनि शुभ हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा संभावित है। सूर्य का कुंभ राशि मे प्रभाव पॉलिटिक्स में आपके वर्चस्व व पद को बनाए रखेगा।

9) धनु

मंगल व शुक्र इसी राशि के लिए मंगलमय हैं। तृतीय शनि व बुध व्यवसाय को चमकेगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा एकादश रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

10) मकर

शनि कुम्भ राशि में व गुरु पंचम हैं। गुरु प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। गुरु व सूर्य अनुकूल हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11) कुम्भ

सूर्य -शनि इसी राशि में हैं। गुरु चतुर्थ रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12) मीन

इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद नवम चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है।राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें व चने की दाल का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article