weekly horoscope 6 to 12 april 2026 : सप्ताह की शुरुआत वैशाख माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी से हो रही है और पहले दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। यह सप्ताह आध्यात्मिक उन्नति, मन की शांति और जीवन की दिशा को सही करने वाला रहेगा। इस समय दान-पुण्य का विशेष महत्व है। जल, मिष्ठान, अन्न का दान करें और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था अवश्य करें। मंदिर में पेड़-पौधे लगाना और उनकी सेवा करना भी शुभ फल देगा। 6 अप्रैल से शुरू होने वाला यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहेगा।
वहीं, कुछ को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। देवगुरु मिथुन और शुक्र मेष में रहेंगे। बुध और राहु कुंभ में रहेंगे, लेकिन 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में चले जाएंगे। मीन राशि में मंगल, सूर्य और शनि की मौजूदगी रहेगी। केतु सिंह राशि में रहेंगे। 6 अप्रैल को मंगल उत्तर भाद्रपद में नक्षत्र गोचर करेंगे। वहीं, शुक्र भरणी नक्षत्र में जाएंगे। ग्रहों की इस स्थिति से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा अष्टम भाव में होने से मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और कुछ कार्यों में देरी भी महसूस होगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। व्यवसाय में प्रगति के साथ आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी करने वाले लोगों को सोमवार और शुक्रवार के बाद अच्छे अवसर मिलेंगे और प्रमोशन के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। गुरुवार से शुक्रवार के बीच वाहन खरीदने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा।
उपाय: दुर्गा जी के मंदिर जाकर एक परिक्रमा करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन मंगलवार के बाद स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। चन्द्रमा के प्रभाव से नौकरी और व्यवसाय में विस्तार के योग बनेंगे। जॉब बदलने का विचार मन में आ सकता है और इसे लेकर आप थोड़ा असमंजस में रह सकते हैं, लेकिन सप्ताह के अंत तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बुधवार के बाद बिजनेस में लाभ के संकेत हैं और नई डील भी फाइनल हो सकती है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम और शिवपुराण का पाठ करें तथा महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी कई पुरानी योजनाएं धीरे-धीरे पूरी होती नजर आएंगी। गुरु का गोचर इस राशि में होने से आपको आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं देगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर नौकरी और बिजनेस में प्रगति के नए रास्ते खोलेगा। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य में पेट और आंखों से जुड़ी समस्या को लेकर सावधानी रखें।
उपाय: श्री सूक्तम और अरण्यकाण्ड का पाठ करें तथा अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
राशि स्वामी चन्द्रमा की शुभ स्थिति इस सप्ताह आपके लिए सफलता लेकर आएगी। सप्ताह की शुरुआत से ही छात्रों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे। सूर्य और शनि का नवम गोचर आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगा और किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में समय बिताएंगे और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन गाय को पालक और गुड़ खिलाएं तथा तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। सूर्य और शनि का अष्टम प्रभाव आपको थोड़ा सतर्क रहने का संकेत देता है। नौकरी और बिजनेस दोनों में मेहनत बढ़ानी होगी, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। बड़े भाई, माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।
उपाय: सूर्योपासना करें और श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें, साथ ही सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और चन्द्रमा का द्वितीय गोचर आपको आर्थिक लाभ देगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी और धन का आगमन होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। जमीन या मकान खरीदने का योग बन सकता है। नौकरी में भी स्थिति बेहतर होगी और सहयोगियों का साथ मिलेगा। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं तथा गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह चन्द्रमा और शुक्र का प्रभाव आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगा। हालांकि किसी समस्या को लेकर मन थोड़ा तनाव में रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति संभल जाएगी। नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी और नए अवसर मिलेंगे। घर या निर्माण कार्य में खर्च बढ़ सकता है। छात्रों के लिए समय अच्छा है और पढ़ाई में मन लगेगा। सप्ताह के अंत में धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और मन को शांत रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह चन्द्रमा का आपकी राशि में गोचर आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा। नौकरी में प्रमोशन या पोस्ट में बदलाव के योग बन रहे हैं, खासकर बुधवार के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा। बिजनेस में धन लाभ होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। भूमि या वाहन खरीदने का भी योग बन सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गुरु और चन्द्रमा का प्रभाव आपको व्यवसाय में अच्छे अवसर देगा। धन का आगमन होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि नौकरी में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन स्थिति जल्द ही संभल जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पिता का आशीर्वाद लें और प्रतिदिन अन्न दान करें।
शुभ रंग: नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी और आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। चन्द्रमा और मंगल का प्रभाव आपको ऊर्जा देगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बन सकता है। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह शनि और मंगल का प्रभाव आपको करियर में सफलता देगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलेगा। गृह निर्माण से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मंगलवार व शनिवार को हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गुरु और शनि का गोचर आपको धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर प्रेरित करेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और धन का आगमन होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी और बिजनेस दोनों में प्रगति होगी।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ आरंभ करें, सूर्योपासना भी करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
