अध्यात्म

Weekly Horoscope (31 March To 6 April): आने वाला सप्ताह होगा इन राशियों के लिए खास, जानें सारी राशियों का हाल

Weekly Horoscope (31 March To 6 April) साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों की चाल के अनुसार आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए खास रहेगा। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहेगा सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope (31 March To 6 April) साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सिंह राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष, वृष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कुम्भ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

मेष

परिवारिक कार्य में प्रोग्रेस करेंगे।व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। चन्द्र गोचर सोमवार के बाद धन देगा।

वृष

इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक मकान क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।

मिथुन

राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर सोमवार से 02 दिन बहुत लाभप्रद है। बुधवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। तिल दान करते रहें।

कर्क

मंगलवार के बाद व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत करेगा। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तेल का शनिवार व बुधवार को दान करते रहें। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा के 32 नाम का पाठ करें।

सिंह

इस सप्ताह पॉलिटिक्स में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। किसी नए व्यवसाय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व सूर्य का गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

कन्या

इस सप्ताह बुधवार के बाद गृह निर्माण से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

तुला

इस सप्ताह राशि स्वामी शुक्र मंगलमय है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व मंगल व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। पिता का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

वृश्चिक

शुक्र व मङ्गल गोचर उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है।रसजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें। प्रतिदिन तिल दान बहुत लाभप्रद है।

धनु

इस सप्ताह मंगल व शनि बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। बुधवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

मकर

गुरु -शुक्र का प्रभाव जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। सप्ताह के दूसरे दिन चन्द्रमा गोचर व सूर्य का मीन गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें।

कुम्भ

गुरु मेष का इस राशि में व मङ्गल गोचर अनुकूल है।व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। सोमवार के बाद चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में लाभ देगा। गाय को पालक खिलाएं।

मीन

सूर्य का इस राशि में गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा। इस सप्ताह मंगलवार को स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गुरु व शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति देंगे ।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें व अन्न दान करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article