Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2026: चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी सोम प्रदोष व्रत से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह में ही गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इसके साथ ही इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ हैं। दो दिन बाद चंद्रमा राशि बदल लेंगे। पूरे सप्ताह बुध, राहु कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं, मंगल 2 अप्रैल को कुंभ से मीन में चले जाएंगे। मीन में शनि, सूर्य पहले से ही मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही शुक्र मेष और गुरु मिथुन में रहेंगे। इस पूरे सप्ताह शिव पूजा और माता दुर्गा की उपासना अत्यंत फलदायी रहेगी। प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक करें और पूर्णिमा के दिन दुर्गासप्तशती या सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ अवश्य करें। आइए जानते हैं कि यह 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके लिए जॉब और बिजनेस में प्रगति के अच्छे अवसर बनेंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब गति आएगी। कर्क, कन्या और कुंभ राशि के मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। गुरुवार के आसपास स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वाहन खरीदने का योग बन रहा है और गुरुवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। जॉब और बिजनेस में स्थिरता रहेगी। आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो छोटी बात विवाद में बदल सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन मंगलवार के बाद समय आपके पक्ष में हो जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी और रुके सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री अरण्यकांड का पाठ करें और बुधवार को उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन बुधवार के बाद स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तिल-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल
भाग्य प्रतिशत: 80%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह सूर्य और मंगल का प्रभाव आपके करियर के लिए बहुत अच्छा रहेगा। मीडिया, आईटी और एजुकेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। सोमवार से चंद्रमा का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। गुरुवार को रुका धन प्राप्त हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पीले फल का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिल सकता है। बिजनेस में नई शुरुआत के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन मंगलवार के बाद स्थिति सुधरेगी। चंद्रमा का एकादश गोचर धन लाभ के योग बनाएगा। जॉब और राजनीति में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और पिता का आशीर्वाद लाभ देगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए सफलता लेकर आएगा। बिजनेस में लाभ होगा और नई योजनाएं सफल होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को दाना-पानी दें।
शुभ रंग: नारंगी व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुधवार के बाद नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मेहनत का फल मिलेगा। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे और बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी और आप अपने काम को सही दिशा दे पाएंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
मंगलवार के बाद का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में सफलता और नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। घर से जुड़ा कोई बड़ा कार्य शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद व हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस में प्रगति होगी, लेकिन ज्यादा यात्रा से बचना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें और पीले फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
