साप्‍ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 04 फरवरी2023 : इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 29, 2023, 08:49 PM IST

Weekly Horoscope 29 January to 04 February 2023 in Hindi : सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा कर्क व शनि कुम्भ में रहकर जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। जानें कैसा र‍हेगा आने वाला सप्‍ताह ।

Weekly Horoscope 29 January to 04 February 2023 in Hindi : साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 04 फरवरी 2023 तक

Weekly Horoscope 29 January to 04 February 2023

Aaj ka saptahik Rashifal , 29 jan to 04 feb 2023

इस सप्ताह सूर्य मकर,बुध धनु, शनि-शुक्र कुम्भ,गुरु मीन, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।मेष व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। सिंह व मकर के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1.मेष- सोमवार के बाद चन्द्रमा तृतीय में शुभ फल देंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे।कन्या व कुम्भ राशि का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।शनि न्यायिक कार्यों में सफलता देगा।

End of Feed