अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 30 january 2023 :आज का भाग्‍यांक 02 , अपने जन्‍मां‍क अनुसार देखें आज का अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 29, 2023, 02:26 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 30 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। जाँब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। अपने जन्मांक के अनुसार देखें आज का अपना अंकफल ।

Image

Aaj ka Ank Rashifal , 30 January 2023

Aaj Ka Ank Jyotish राशिफल 30 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi 30 जनवरी 2023 का अंकफल-

आज 30 जनवरी 2023 है।30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का सन्युक्त अंक है।यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 30-01-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा,जिसका स्वामी चन्द्रमा है। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है जो कि इसका मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी है।सूर्य ,मङ्गल व चन्द्रमा आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है।गेंहू का दान करें।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मङ्गल व सूर्य का प्रभाव रहेगा।जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 प्रशासन व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी चन्द्रमा,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सपोर्ट हैं।जाँब में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य- स्किन के रोगी सावधानी बरतें।मूंग का दान करें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय- शनि व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि देगा।आज के दिन शनि,सूर्य व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 03 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।मसूर व गुड़ का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article