अध्यात्म

साप्‍ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 04 फरवरी2023 : इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 29, 2023, 08:49 PM IST

Weekly Horoscope 29 January to 04 February 2023 in Hindi : सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा कर्क व शनि कुम्भ में रहकर जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। जानें कैसा र‍हेगा आने वाला सप्‍ताह ।

Image

Aaj ka saptahik Rashifal , 29 jan to 04 feb 2023

Weekly Horoscope 29 January to 04 February 2023 in Hindi : साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 04 फरवरी 2023 तक

इस सप्ताह सूर्य मकर,बुध धनु, शनि-शुक्र कुम्भ,गुरु मीन, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।मेष व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। सिंह व मकर के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1.मेष- सोमवार के बाद चन्द्रमा तृतीय में शुभ फल देंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे।कन्या व कुम्भ राशि का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।शनि न्यायिक कार्यों में सफलता देगा।

2.वृष- इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा कर्क व शनि कुम्भ में रहकर जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। इस राशि से नवम गोचर करता सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।सुंदरकांड पढ़ते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।

3.मिथुन- शनि कुम्भ में गोचर कर रहा है।आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में प्रगति देने वाला है। इस राशि से दशम गुरु छात्रों के लिए शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।धार्मिक यात्रा हो सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4.कर्क- गुरु मीन व शनि खष्ठम गोचर से परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप जाँब सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु नवम है। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें व हनुमान जी की उपासना करते रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

5.सिंह- इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा मिथुन व -शनि सप्तम में रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं।बुधवार को प्रेम में वाणी के प्रति सचेत रहना होगा।मित्रों से रुके कार्य लाभान्वित हो सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।

6.कन्या- इस सप्ताह सप्तम गुरु व शनि कुम्भ राशि में व सूर्य मकर राशि में हैं। मङ्गलवार के बाद छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा।विष्णु जी के मंदिर जाएं व 04 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जाँब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।

7.तुला- इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि कुम्भ का होकर व्यवसायिक जीवन में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। पीला व हरा रंग शुभ है।

8.वृश्चिक- रसजनीति से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला व सफेद रंग शुभ है। जाँब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।अन्न व कम्बल का दान करते रहें।

9.धनु- चतुर्थ गुरु तथा शुक्र शनि के साथ तृतीय रहेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा मिथुन का होकर शुभ फल देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

10.मकर- चन्द्रमा वृष तथा शनि इसी राशि में शुभ है। गुरु तृतीय व शनि -शुक्र इसी राशि से द्वितीय गोचर करेंगे।मंगलवार के बाद चन्द्रमा मिथुन का होकर आर्थिक सफलता देंगे। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जाँब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।चन्द्रमा के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

11.कुम्भ- चन्द्रमा वृष,सूर्य द्वादश,शुक्र इसी राशि में तथा बुध अब इसी राशि से एकादश है।गुरु द्वितीय है। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व असनानी रंग शुभ है।शुक्र बैंकिंग जाँब के जातकों को लाभान्वित कर रहा है। गाय को गुड़ खिलाते रहें।

12मीन- चन्द्रमा मंगलवार के बाद मिथुन,सूर्य मकर यानी एकादश भाव में शुभ हैं।गुरु अब इसी राशि में है।इस सप्ताह छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी।शुक्रवार के बाद चन्द्रमा .का कर्क गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।मंगलवार को जाँब में विवाद हो सकता है।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article