Weekly Horoscope 27 October to 2 November: इस सप्ताह के प्रारंभ में ही छठ के पावन पर्व से है। अस्तांचल सूर्य की उपासना सोमवार को और उदित सूर्य की आराधना मंगलवार को करें। जीवन के हर पक्ष में परम पिता सूर्य हमारी रक्षा करते हैं। भगवान भास्कर आत्मा हैं, आत्मा के नियामक हैं। चंद्रमा मन है। सूर्य तुला में है। गुरु अब कर्क में आ चुके हैं। शनि मीन में और शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। चंद्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
इस सप्ताह कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। तुला, मेष और मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह और मीन के लोग नौकरी में प्रगति करेंगे। वृषभ और मीन राशि के लोग धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह चंद्रमा की तीव्र गति और गुरु के कर्क में उच्च गोचर से भावनात्मक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। सूर्य तुला में संतुलन और साझेदारी को मजबूत करेगा। शनि मीन में अनुशासन और दीर्घकालिक योजनाओं को प्रोत्साहित करेगा। छठ पर्व के प्रभाव से सूर्य उपासना विशेष फलदायी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
मेष राशि
इस सप्ताह नौकरी में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष और कुंभ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरुवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल और पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि
इस सप्ताह जमीन या मकान खरीदने की संभावना है। बुधवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। हरा और सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट और आईटी नौकरी के करियर में भी प्रगति की संभावना है। मूंग का दान करें।
मिथुन राशि
बुधवार के बाद व्यवसाय संबंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। सफेद और नीला रंग शुभ है। नौकरी में प्रमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री अरण्यकांड का पाठ करें। बुधवार को उड़द और गुड़ का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
कर्क राशि
मंगलवार के बाद धनु राशि के चंद्रमा और कर्क के गुरु अनुकूल रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें। नारंगी और पीला रंग शुभ है।
सिंह राशि
सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इस राशि से चतुर्थ शुभ रहेंगे। गुरु द्वादश होकर इस सप्ताह मीडिया, आईटी और एजुकेशन नौकरी के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चंद्र का वृश्चिक गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकता है। पीला और नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।
कन्या राशि
सूर्य द्वितीय और शनि सप्तम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन तृतीय चंद्रमा शुभ रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य और रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। लाल और नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि
इस सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा का इस राशि से द्वितीय और सूर्य का इस राशि में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र और मंगल गोचर एजुकेशन, बैंकिंग और मीडिया नौकरी में चंद्रमा के कुंभ यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा और नीला रंग शुभ है।
वृश्चिक राशि
सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इस राशि में और शनि पंचम गोचर में है। राशि स्वामी मंगल कल्याणकारी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी और सफेद रंग शुभ है। मित्रों संग यात्रा हो सकती है।
धनु राशि
गुरु अष्टम और सूर्य इसी राशि से एकादश हैं। चतुर्थ शनि सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार के बाद चंद्रमा इसी भाव में रहकर नौकरी में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। नौकरी में मेष और मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। लाल और नीला रंग शुभ है।
मकर राशि
गुरु सप्तम, शनि इसी राशि से तृतीय में और चंद्रमा सप्ताह के प्रथम दिन वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। दशम सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। षष्ठम मंगल अनुकूल हैं। सफेद और नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। नौकरी संबंधी कार्य पूर्ण होगा।
कुंभ राशि
दशम चंद्रमा और शनि द्वितीय होकर शुभ हैं। इस सप्ताह नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद चंद्रमा इसी राशि से नवम यानी भाग्य भाव में शुभ होंगे। गृह निर्माण संबंधी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद और हरा रंग शुभ है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।
मीन राशि
मंगलवार के बाद दशम चंद्रमा शुभ है। गुरु अब इसी राशि से पंचम भाव में हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। अष्टम मंगल स्वास्थ्य सुख में परेशानी देंगे। लाल और नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
