Weekly Horoscope 26 November to 02 December 2023: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक को व्यवसाय में तरक्की दिला सकता है। कर्क राशि के जातक का मन आध्यात्म में लगा रहेगा। बैंकिंग जॉब में तरक्की मिलेगा। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मेष
इस सप्ताह मंगल व चन्द्रमा का प्रभाव शुभ है। बुधवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। सिंह व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष
इस सप्ताह शुक्र व गुरु रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मसूर व कम्बल का दान करें।
मिथुन
जॉब व व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल का दान करें।
कर्क
छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है। संतान की सफ़लता से खुश रहेंगे।ऊनी वस्त्रों का दान करें।
सिंह
आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति की संभावना हैं। शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है । शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।सूर्योपासना करते रहें।
कन्या
सूर्य व गुरु शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मंगलकारी है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल दान करें।
तुला
व्यवसाय में प्रगति को लेकर आपका प्रयास सफल रहेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मकर यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। ऊनी वस्त्र दान करें।
वृश्चिक
गुरु छात्रों के लिए शुभ हैं। राशि स्वामी मंगल व मित्र सूर्य भी शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यावसायिक पार्टनरशिप में लाभ संभावित है।
धनु
गुरु व शुक्र व्यवसाय को बढ़ाएगा । स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।कम्बल दान करें।
मकर
शनि शुभ हैं। बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।शुक्र व राहु भी अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा।कम्बल व ऊनी कपड़े दान करें।
कुम्भ
गुरु मंगलकारी हैं।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।कम्बल दान पुण्यकारी है।
मीन
सूर्य व गुरु शुभ है। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। नीला व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे। ऊनी कपड़े दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें। सूर्योपासना करते रहें। पिता का आशीर्वाद ही सफलता देगा।
