अध्यात्म

Weekly Horoscope, 26 Feb To 3 March 2024: वृषभ राशि वालों को आने वाले सप्ताह में मिलेगी सफलता, जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल

Weekly Horoscope, 26 Feb To 3 March 2024 (साप्ताहिक राशिफल): आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। वहीं इस सप्ताह में मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Horoscope, 26 Feb To 3 March 2024

Weekly Horoscope, 26 Feb To 3 March 2024 (साप्ताहिक राशिफल): मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला सप्ताह व्यवसाय में तरक्की लेकर आएगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को सेहत का लाभ मिलेगा। कर्क राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं सिंह राशि के जातक के छात्र को सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि के जातको को जॉब में मिल सकती है। मीन राशि के जातक को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

मेष

इस सप्ताह मैनेजमेंट व आईटी जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में कई रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार का सवा किलो उड़द का दान करें।

वृष

इस सप्ताह जांब में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।कम्बल व तिल का दान करें।

मिथुन

मंगलवार के बाद का चन्द्रमा का गोचर जॉब में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। स्किन रोग से समस्या हो सकती है।हरा व पीला रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कर्क

इस वीक पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।लाल व सफेद रंग शुभ है। चावल व शक्कर का दान करें।

सिंह

इस सप्ताह राशि स्वामी सूर्य सप्तम रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्रमा का गोचर बुधवार के बाद पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रातःकाल पाठ 09 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।नित्य अन्न दान करना शुभ रहेगा।

कन्या

इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार के बाद धन का आगमन होगा। मंगलवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व आसमानी रंग शुभ है। बुधवार व शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

तुला

इस सप्ताह छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है।पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक

इस वीक जांब में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें।रविवार व मंगलवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु

इस सप्ताह बिजनेस व जाँब सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में प्रगति है। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व कर्क राशि से लाभ है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

मकर

शनि,शुक्र व चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। बुधवार व शनिवार को तिल का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।गुरु व पिता का आशीर्वाद लें।

कुम्भ

मंगलवार के बाद इस राशि से द्वादश चन्द्रमा जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह मंगल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा के गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाएं।पिता का आशीर्वाद लें।

मीन

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। लाल व सफेद रंग शुभ है। शनिवार व बुधवार को उड़द का दान करें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article