अध्यात्म

Weekly Rashifal 19 August To 25 August 2024: आने वाला सप्ताह होगा इन राशि वालों के लिए खास, जानें सारी राशियों का राशिफल

Weekly Rashifal 19 August To 25 August 2024: आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक को धन का व्यय करना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal 19 August To 25 August 2024: आने वाला सप्ताह मिथुन राशि के जातक के लिए व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। वहीं कर्क राशि के जातक को धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। ये सप्ताह वृश्चिक राशि वाले यदि आप कोई बड़ें निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होगा। मीन राशि के जातक को धन का आगमन होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह।

मेष

इस सप्ताह आप घर के कार्यों में बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी अनजाने भय से परेशान रहेंगे। आप की अत्यन्त व्यस्तता आपको मानसिक और शारीरिक थकावट से परेशान कर देगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना आपका कर्तव्य है। धन का व्यय भी कुछ ज्यादा ही होगा। पीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। राजनीतिज्ञों से लाभ की प्राप्ति होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष

छात्रों को सफलता मिलेगी। कोई विशेष गृह निर्माण कार्य जो आप शुरू किये हैं अंततः वो सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा। राजनीति से संबद्ध जातक लाभ में रहेंगे। यात्रा के संयोग भी बनेंगे। ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। ससुराल से लाभ। मित्रों संग सुखद यात्रा होगी। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।

मिथुन

यह समय कर्मपथ पे चलने का है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना आज बनेगी। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का सप्ताह है। बी पी और मधुमेह के मरीजों को सावधानी बरतनी होगी। हरा रंग आपका शुभ रंग है। गाय की रोटी और गुड़ खिलाएं। इस सप्ताह लेखन,शिक्षा, पत्रकारिता और वकालत सम्बद्ध जातके बहुत लाभ में रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

कर्क

कहीं दूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप कुछ विशेष उद्देश्य से और कुछ अलग टारगेट के लिए इस सप्ताह का प्रारंभ करेंगे। आपके मन मस्तिष्क में केवल काम का ही ध्यान रहेगा। पीला और सफ़ेद आपका शुभ रंग है। भाई के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिक उन्नति।किसी संत का सतसंग प्राप्त होगा।

सिंह

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। सरकारी कार्य बनेंगे।बी पी और मधुमेह के पेशेंट बहुत सावधानी बरतेंगे। गाय को पालक खिलाएं।कोई धन जो बहुत दिनों से रुका था उसकी प्राप्ति का सुन्दर संयोग है। लाल रंग आपका शुभ रंग है। यात्रा की संभावना रहेगी। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। अपनी एकाग्रता बनाएं रखें। इस सप्ताह कार्यों की बहुत अधिकता रहेगी।

कन्या

यह सप्ताह खूब यात्रा करने का और मित्रों के साथ किसी नए कार्य के शुभारंभ का है। आनन्द पूर्ण वातावरण में कार्य शुरू करेंगे। धन का आगमन तथा व्यय दोनों समान अनुपात में होगा। हरा रंग आपका प्रिय शुभ रंग है। जीवन साथी के साथ किसी बड़ी पार्टी में जाने का आनन्द प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। किसी साहित्यिक समारोह में पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

तुला

यह सप्ताह छात्रों के लिए बड़ा अच्छा रहेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी नए कार्य के श्री गणेश की संकल्पना परिपूर्णता की तरफ जायेगी। हरा रंग शुभ है। बी पी के मरीज सावधानी बरतेंगे। गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री सूक्त का पाठ करें। पारिवारिक कार्यों में अत्यंत व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक

यह सप्ताह नव उमंग व तरंग का है। किसी प्रिय व्यक्ति के सहयोग से एक नए व्यापार की दिशा में कार्य का शुभारंभ हो सकता है । शिक्षा ,लेखन तथा पत्रकारिता से सम्बद्ग जातक लाभान्वित होंगे। कन्या राशि या मिथुन राशि के व्यक्ति से किसी सरकारी कार्य में आपको मदद मिलेगी। हरा रंग शुभ है। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप कोई बड़ें निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होगा।

धनु

किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। व्यवसाय में उन्नति है। पीला रंग शुभ है। यह सप्ताह नए प्रभावशाली लोगों से मिलने का है। किसी बड़े समारोह में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। शिक्षा में प्रगति। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि का चतुर्थ प्रभाव शुभता की तरफ चल रहा है। सुंदरकांड का पाठ करते रहें। गरीबों में अन्न तथा वस्त्र बाटें।

मकर

इस सप्ताह धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। वाणी की मृदुलता से आपके कई बिगड़े कार्य भी बन जायेंगे। किसी कन्या या मिथुन राशि के व्यक्ति के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा। हरा रंग शुभ है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। भाई के साथ कोई धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। शनि न्याय का ग्रह है। न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। श्री हनुमान जी की पूजा करते रहें।

कुंभ

बिगड़े कार्य बनेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। संतान की सफलता आपको खुश कर देगी। बी पी तथा मधुमेह के मरीज अत्यंत सावधानी बरतें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में प्रगति और धन का आगमन होगा। श्री हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। गरीबों में अन्न दान करें।

मीन

शिक्षा, लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इस सप्ताह आपको किसी बड़े सामाजिक या साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेंने का सुअवसर प्राप्त होगा। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। धन का आगमन होगा। ब्रम्हमुहूर्त में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट नहीं होगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article