Weekly Rashifal 19-25 February 2024, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपार धन की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपका किसी से संबंध बिगड़ सकता है। वृषभ राशि वालों की बात करें तो आपकी लव लाइफ के लिए ये सप्ताह बेहद शानदार दिखाई दे रहा है। लेकिन किसी भी तरह के विवादित बयान से आपको बचना होगा। वहीं कर्क राशि वालों को इस हफ्ते धन लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। अब जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
सप्ताहिक राशिफ़ल 19 से 25 फरवरी 2024 (Weekly Horoscope 19 to 25 February 2024)
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
वाणी पर संयम रखें। किसी मीन राशि के मित्र के सहयोग से कोई वित्तीय विवाद हल होगा। माता लक्ष्मी धन का आगमन कराएंगी। कहीं सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। पीला आपका शुभ रंग है। ससुराल से लाभ होगा। व्यवसाय में किसी नई योजना के स्वीकृत होने से अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। किसी राजनीतिज्ञ के सहयोग से कोई सरकारी कार्य सम्पन्न होगा। बहते जल में मंगलवार को गुड़ प्रवाहित करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
कोई ऐसा बिज़नेस प्रोजेक्ट जो कई दिनों से आपके दिमाग में था वो कार्य रूप में परिणीत हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफ़ेद रंग धारण करें।संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। किसी विवादित बयान से बचें। वाणी का प्रयोग आपको बहुत लाभ दिलवा सकती है। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
आपके पास बहुत कार्यों का बोझ रहेगा।किसी सरकारी कार्य हेतु परेशान रहेंगे। कठिन परिश्रम के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग आपका प्रिय राशियेश रंग है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। प्रबंधन के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक आपको बहुत लाभान्वित करेंगे।किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी।प्रत्येक बुधवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। आप बहुत व्यस्त रहेंगे। राशियेश चंद्रमा का रंग सफेद आपका शुभ रंग है। धनु राशि के जातक से आपको व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। गायत्री मंत्र का जप करें।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करेंगे। किसी कर्क राशि के जातक से व्यवसाय में लाभ होगा। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें। लाल रंग शुभ है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। यात्रा की संभावना रहेगी। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में उच्च नेताओं से लाभ की प्राप्ति होगी। श्री आदित्यहृय स्तोत्र का पाठ करें। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
धन की प्राप्ति होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करना होगा। जॉब में कुछ वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। विधि तथा प्रबंधन के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। संतान को सफलता मिलेगी। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
शुक्र आपको जीवन के प्रत्येक फील्ड में सफलता प्रदान करेगा। मित्रों के साथ कहीं यात्रा कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। वृष आपकी शुभ मित्र राशि है, इनका सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के रिश्ते आएंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लेखन, से जुड़े जातक लाभान्वित होंगे।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। फ़िल्म से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
आप भाग्यशाली हैं कि आपके साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद है। आपके किसी पुराने मित्र का साथ है जो कि व्यवसाय में आपके लिए कोई बिगड़ा कार्य बनाएगा। कोई रुका धन भी प्राप्त हो सकता है। पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से आप अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। फ़िल्म और टी वी से संबंधित जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
फ़िल्म तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभव है। स्वास्थ्य से परेशानी होगी। उदर विकार से कष्ट संभव है। शुगर से प्रभावित लोग परेशान रहेंगे। तिल व कम्बल का दान करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
धन की प्राप्ति होती रहेगी। राजनीति करने वाले व्यक्ति सुन्दर अवसर की प्राप्ति करेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है। फ़िल्म और टी वी से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक अत्यंत लाभान्वित होंगे। श्री हनुमान जी की उपासना करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में धन का आगमन आपको प्रसन्न कर देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री कृष्ण उपासना करें। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। मधुमेह से समस्या हो सकती है। लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। नीला रंग शुभ है। मकर राशि के जातक से व्यावसायिक लाभ होगा। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। नीला रंग समृद्धि कारक है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक लाभन्वित होंगे और यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। क्रोध का परित्याग करें। आपकी धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुवात कर सकते हैं। कर्क राशि का जातक आपका मित्र साबित होगा।
