Weekly Horoscope : इन 5 राशि वालों का बढ़ेगा दबदबा, इस सप्ताह होगा अकूत धन लाभ

Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026 : 13 अप्रैल से नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं।

Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026 : इस सप्ताह की शुरुआत वैशाख माह की एकादशी से हो रही है। चन्द्रमा सप्ताह के आरम्भ में कुंभ राशि में राहु के साथ रहेंगे, जिससे मानसिक उतार-चढ़ाव और निर्णयों में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, शुक्र मेष में और सूर्य, शनि, मंगल व बुध मीन राशि में रहेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो पूरे सप्ताह की ऊर्जा को बदल देगा और नई शुरुआत, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा। इस सप्ताह व्रत, अन्न दान, जल सेवा, छाता व घड़ा दान, तथा श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अत्यंत पुण्यदायी रहेगा। आइए जानते हैं कि यह नया सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

Weekly Horoscope  साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल सभी 12 राशि वालों के लिए

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल सभी 12 राशि वालों के लिए

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चन्द्रमा का दशम भाव में गोचर आपके करियर को नई दिशा देने वाला रहेगा। 14 अप्रैल के बाद सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आत्मबल, ऊर्जा और निर्णय क्षमता में जबरदस्त वृद्धि होगी। जॉब में जो कार्य पिछले कई दिनों से रुके हुए थे, वे 15 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे पूर्ण होने लगेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आप अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित करेंगे। बिजनेस में विस्तार के योग बन रहे हैं, विशेषकर नए प्रोजेक्ट्स या पार्टनरशिप पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग लाभ देगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता रहेगी और संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें।

End of Feed