Vivah Panchami 2026: दिसंबर में विवाह पंचमी कब है, जानिए कब हुआ था माता सीता और भगवान राम का विवाह

Vivah Panchami 2026: विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता के विवाह हुआ था। जानिए इस वर्ष विवाह पंचमी कब है, दिसंबर में सीता पंचमी की तारीख, सीता राम का विवाह कब हुआ था।

Vivah Panchami 2026, राम सीता का विवाह कब हुआ था: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का त्योहार बेहद खास और पवित्र माना जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की याद में मनाया जाता है। रामायण की कथा में इस विवाह का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन मिथिला की राजकुमारी सीता और अयोध्या के राजकुमार राम एक-दूसरे के जीवनसाथी बने थे।

2026 में विवाह पंचमी कब है

हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा होती है और कई जगह राम-सीता विवाह का सुंदर आयोजन भी किया जाता है। भक्त इस दिन रामायण का पाठ करते हैं और भगवान राम तथा माता सीता का आशीर्वाद मांगते हैं। नोट करें इस वर्ष विवाह पंचमी कब है, दिसंबर में सीता पंचमी की तारीख, सीता राम का विवाह कब हुआ था।

2026 में विवाह पंचमी कब है?

साल 2026 में विवाह पंचमी का त्योहार सोमवार, 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। विवाह पंचमी को ही सीता पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। विवाह पंचमी का पर्व हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है। इस साल यही दिसंबर के महीने में 14 तारीख को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार पंचमी की तिथि इस प्रकार से आरंभ है -

  • पंचमी तिथि शुरू: 13 दिसंबर 2026, शाम 4:47 बजे

  • पंचमी तिथि समाप्त: 14 दिसंबर 2026, शाम 7:15 बजे

माता सीता और भगवान राम का विवाह कब हुआ था

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के दिन मिथिला के राजा जनक की पुत्री सीता का विवाह अयोध्या के राजकुमार भगवान श्रीराम से हुआ था। रामायण की कथा के अनुसार, राजा जनक ने जनकपुर में माता सीता के स्वयंवर में भगवान शिव का विशाल धनुष उठाने और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। कई राजा और राजकुमार इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान राम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय वह टूट गया। इस तरह भगवान राम ने स्वयंवर की शर्त पूरी की और माता सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। इसके बाद राजा जनक ने पूरे विधि-विधान से दोनों का विवाह करवाया। इसी विवाह की याद में हर साल विवाह पंचमी मनाई जाती है।

विवाह पंचमी के दिन मंदिरों में भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा की जाती है। कई जगह रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और राम-सीता विवाह की झांकियां निकाली जाती हैं। नेपाल के जनकपुर में यह उत्सव खास धूमधाम से मनाया जाता है।

End Article
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइट...

End of Feed