Vishu Kani 2025: आज है विशु कानी? जानिए कैसे और कहां मनाया जाता है ये त्योहार

Vishu Kani 2025: मेष संक्रांति को ही केरल राज्य में विषु कानी या विषुक्कणी पर्व के रूप में मनाया जाता है। मालाबार क्षेत्र के निवासी विषु को ज्योतिषीय नववर्ष मानते हैं। इस पर्व वाले दिन सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है। जानिए इस साल विषु पर्व कब मनाया जा रहा है।

Vishu Kani 2025: विशु कानी पर्व को मलयाली हिंदू बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इसे बिसु के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व पहली राशि मेष में सूर्य के प्रवेश का प्रतीक है। केरलवासियों के लिए ये दिन ज्योतिषीय नया साल है। विषु के शुभ अवसर पर किये जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान विषुक्कणी है। जिसका अर्थ है, विषु के दिन उषाकाल के समय सबसे शुभ वस्तु के दर्शन करना, जो पूरे वर्ष सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल विशु कानी पर्व कब मनाया जाएगा।

विशु कानी 2025 तिथि व मुहूर्त (Vishu Kani 2025 Date And Time)

इस वर्ष विशुक्कणी का त्यौहार 14 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। विषु कानी के दिन संक्रान्ति का क्षण सुबह 03:30 बजे का है।

End of Feed