Vishnu Mantra: भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्र, देवशयनी एकदाशी पर जरूर करें इनका जाप

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 29, 2023, 03:06 PM IST

Vishnu Bhagwan Ke Mantra: कोई भी पूजा बिना मंत्र जाप के अधूरी मानी जाती है। मंत्रों के जप से उस पूजा का लाभ शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है। आज देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) है। इस दिन विष्णु भगवान के मंत्रों (Vishnu Ji Ke Mantra) का जाप जरूर करें।

Lord Vishnu Mantra: भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। श्री हरि विष्णु की कृपा प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है उनके मंत्रों का जाप। खासकर एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना ज्यादा फलदायी माना जाता है। कहते हैं इनके मंत्रों का जप करने से जीवन का हर कष्ट दूर हो जाता है। यहां जानिए भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली मंत्र।

vishnu mantra

Lord Vishnu Mantra, Bhagwan Vishnu Ke Mantra

भगवान विष्णु के विशेष मंत्र (Lord Vishnu Mantra)

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ हूं विष्णवे नम:
  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

भगवान विष्णु के धन प्राप्ति मंत्र (Lord Vishnu Mantra For Money)

  • ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
  • ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

भगवान विष्णु का लक्ष्मी विनायक मंत्र (Lord Vishnu Lakshmi Vinayak Mantra)

दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

End of Feed