अध्यात्म

Vinayak Chaturthi 2023 Date: विनायक चतुर्थी कब है, जानिए तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Vinayak Chaturthi 2023 Date: विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। ये व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। जानिए दिसंबर में विनायक चतुर्थी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Vinayak Chaturthi 2023 Date And Time In Hindi

Vinayak Chaturthi 2023 Date: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता का दर्जा दिया गया है। कहते हैं इनकी उपासना करने से कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाते हैं। जिन पर गणपति बप्पा की कृपा रहती है ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए विनायक चतुर्थी व्रत खास माना जाता है। जो प्रत्येक महीने में पड़ता है। दिसंबर में विनायक चतुर्थी व्रत 16 तारीख को पड़ेगा। इस दिन धनु संक्रांति भी मनाई जाएगी। जानिए विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त।

विनायक चतुर्थी 2024 तिथि व मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2023 Date And Time)

ये मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। जिसकी शुरुआत 15 दिसंबर की रात 10 बजकर 30 मिनट से होगी और समाप्ति 16 दिसंबर की रात 8 बजे होगी। विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

विनायक चतुर्थी की सही पूजन विधि (Vinayak Chaturthi Puja Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने धूप, दीप इत्यादि जलाएं।
  • फिर गणपति बप्पा की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
  • भगवान के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • साथ ही गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
  • पूजा के अंत में भगवान गणेश की आरती अवश्य करें।

विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व (Vinayak Chaturthi Vrat Mahatv)

विनायक चतुर्थी व्रत बेहद उत्तम और फलदायी माना जाता है। कहते हैं जो भी व्यक्ति विधि विधान इस व्रत को करता है उसके जीवन में सदैव गणपति बप्पा की कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से विद्या, धन, ज्ञान और सुख-समृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article