Vinayak Chaturthi July 2025: विनायक चतुर्थी पर कितने बजे होगी पूजा? कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रोदय का सही समय

Vinayak Chaturthi 28 July 2025: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 28 जुलाई 2025 को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। यहां से आप जान सकते हैं कि आज भगवान गणेश की पूजा कितने बजे होगी, साथ ही आपको यहां चांद निकलने के समय की जानकारी भी दी रही है।

Vinayak Chaturthi 28 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने दो चतुर्थी पड़ती है। पहली चतुर्थी तिथि अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष में जिसे विनायक चतुर्थी कहते हैं और दूसरी पूर्णिमा के बाद कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी आज है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है, साथ ही मन को भी शांति मिलती है। यहां से आप विनायक चतुर्थी पर पूजा करने का सही मुहूर्त जान सकते हैं। साथ ही आपको चंद्रोदय के सही समय की जानकारी भी यहां मिलेगी।

विनायक चतुर्थी 2025 चांद निकलने का समय (Photo Source: Canva)

विनायक चतुर्थी 28 जुलाई, 2025 के इन शुभ मुहूर्त में करें भगवान गणेश की पूजा-

अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM से 12:54 PM तक

End of Feed