अध्यात्म

Vinayak Chaturthi July 2025: विनायक चतुर्थी पर कितने बजे होगी पूजा? कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रोदय का सही समय

Vinayak Chaturthi 28 July 2025: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 28 जुलाई 2025 को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। यहां से आप जान सकते हैं कि आज भगवान गणेश की पूजा कितने बजे होगी, साथ ही आपको यहां चांद निकलने के समय की जानकारी भी दी रही है।

Image

विनायक चतुर्थी 2025 चांद निकलने का समय (Photo Source: Canva)

Vinayak Chaturthi 28 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने दो चतुर्थी पड़ती है। पहली चतुर्थी तिथि अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष में जिसे विनायक चतुर्थी कहते हैं और दूसरी पूर्णिमा के बाद कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी आज है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है, साथ ही मन को भी शांति मिलती है। यहां से आप विनायक चतुर्थी पर पूजा करने का सही मुहूर्त जान सकते हैं। साथ ही आपको चंद्रोदय के सही समय की जानकारी भी यहां मिलेगी।

विनायक चतुर्थी 28 जुलाई, 2025 के इन शुभ मुहूर्त में करें भगवान गणेश की पूजा-

अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM से 12:54 PM तक

विजय मुहूर्त- 02:24 PM से 03:27 PM तक

गोधूलि मुहूर्त- 07:24 PM से 07:43 PM तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 04:12 AM से 05:09 AM तक

निशीथ काल- 05:42 AM से 07:22 PM तक

संध्या पूजा मुहूर्त- 06:22 PM से 07:04 PM तक

विनायक चतुर्थी 28 जुलाई, 2025 पर चांद निकलने का समय-

आज विनायक चतुर्थी के दिन चांद निकलने का समय यानी चंद्रोदय का समय 11:23 PM है। वहीं, चन्द्रास्त 29 जुलाई के दिन 11:45 AM पर होगा। बता दें कि विनायक चतुर्थी पर चांद देखने की मनाही होती है। इसके पीछे भी एक पौराणिक कहानी है, इसलिए आपको आज भूलकर भी चांद नहीं देखना चाहिए। साथ ही चंद्रोदय के समय के बाद छत पर जाने या चांद देखने से बचना चाहिए।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article