Vinayak Chaturthi 2024: दिसंबर में कब रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि- विधान से की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा।

Vinayak Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित माना गया है। हर महीने की चतुर्थी तिथि के दिन व्रत किया जाता है और भगवान गणपति की पूजा की जाती है। विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश को बुद्धि रिद्धि सिद्धि का देवता माना गया है। इनकी पूजा से साधक के सारे विघ्नों का नाश हो जाता है। इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा।

December Month Vinayak Chaturthi 2024 (विनायक चतुर्थी व्रत डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार इस तिथि की शुरुआत 4 दिसंबर 2024 की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 5 दिसंबर 2024 दोपहर को 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में दिसंबर महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत 5 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed