Vinayaka Chaturthi 2024 Date And Time In India (विनायक चतुर्थी 2024 तिथियां): हिंदू कैलेंडर अनुसार प्रत्येक महीने में दो बार चतुर्थी आती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं तो कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2024) कहते हैं। चतुर्थी तिथि पर गणेश भगवान की पूजा की जाती है। जिस वजह से इसे गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि चतुर्थी व्रत रखने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जानिए 2024 में विनायक चतुर्थी कब-कब है।
विनायक चतुर्थी 2024 (विनायक चतुर्थी 2024 की सूची)
| तिथि | दिनांक | दिन |
| विनायक चतुर्थी जनवरी 2024 | 14 जनवरी | रविवार |
| विनायक चतुर्थी फरवरी 2024 | 13 फरवरी | मंगलवार |
| विनायक चतुर्थी मार्च 2024 | 13 मार्च | बुधवार |
| विनायक चतुर्थी अप्रैल 2024 | 12 अप्रैल | शुक्रवार |
| विनायक चतुर्थी मई 2024 | 11 मई | शनिवार |
| विनायक चतुर्थी जून 2024 | 10 जून | सोमवार |
| विनायक चतुर्थी जुलाई 2024 | 10 जुलाई | बुधवार |
| विनायक चतुर्थी अगस्त 2024 | 8 अगस्त | गुरुवार |
| विनायक चतुर्थी सितंबर 2024 | 7 सितंबर | शनिवार |
| विनायक चतुर्थी अक्टूबर 2024 | 7 अक्टूबर | सोमवार |
| विनायक चतुर्थी नवंबर 2024 | 5 नवंबर | मंगलवार |
| विनायक चतुर्थी दिसंबर 2024 | 5 दिसंबर | गुरुवार |
विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त 2024 (Vinayak Chaturthi Shubh Muhurat 2024)
विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त मध्याह्न काल का माना जाता है। शास्त्रों अनुसार जो व्यक्ति इस दौरान भगवान गणेश की सच्चे मन से आराधना करता है उसके जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए विनायनक चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व माना गया है।
