अध्यात्म

Vinayak Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी के दिन बन रहे हैं ये दुर्लभ योग, इन राशि वालों पर होगी गणपति की कृपा

Vinayak Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में अनेक देवी- देवता की पूजा का विधान है। हर दिन किसी ना किसी देवता के नाम समर्पित होता है। भगवान गणेश को विनायक के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं। इन्हें प्रथम पूज्य भी माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।

Image

Vinayak Chaturthi date

Vinayak Chaturthi 2023: मलमास के खत्म होते ही सावन का महीना एक बार फिर से शुरू हो चुका है। इस बार अधिकमास के कारण सावन का महीना पूरे 2 महीने का है। सनातन धर्म में चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को अद्भभुत लाभ प्राप्त होते हैं। इस बार सावन मास की विनायक चतुर्थी 20 अगस्त 2023 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणपति की विधिवत पूजा की जाती है। इस बार विनायक चतुर्थी पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार इन राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।

सावन मास की विनायक चतुर्थी पर बन रहें ये योग

इस बार सावन मास की विनायक चतुर्थी पर 5 शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों से व्रत और पूजा करने वाले को कई गुना फल मिलेगा। साथ ही इस दिन किए गए काम भी सफल होंगे। विनायक चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि योग, शुभ योग और साध्य योग बन रहे हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग - 20 अगस्त 2023 की सुबह के 6 बजे से लेकर 21 अगस्त 2023, की सुबह 4 बजकर 20 मिनट

रवि योग - 20 अगस्त 2023, सुबह 6:21 - अगस्त 21, 2023, सुबह 4:22

अमृत सिद्धि योग - 20 अगस्त 2023 सुबह 6:21 - अगस्त 21, 2023 सुबह 4:22

साध्य योग - 19 अगस्त 2023, रात 9:19 बजे - अगस्त 20, 2023, रात 9:59 बजे

शुभ योग - 20 अगस्त 2023, सुबह 9:59 - अगस्त 21, 2023, सुबह 10:21

इन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि-राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि पर भगवान गणेश की कृपा सदैव बनी रहती है। उसके जीवन में संकट अधिक समय तक नहीं रहेगा। मंगल मेष राशि का स्वामी है। विनायक चतुर्थी पर मेष राशि वालों को भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए भी ये दिन शुभ फल देने वाला रहने वाला है। इस विनायक चतुर्थी पर गणेश भगवान को हरी दूर्वा अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होगा।

मकर राशि- गणेश जी को मकर राशि बेहद ही प्रिय है। इन राशि के जातको पर गणपति की कृपा सदैव बनी रहती है। विनायक चतुर्थी के दिन गणेश मंदिर में जाकर पूजा करने से विशेष लाभ प्रदान होगा

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article