अध्यात्म

Vijaya Ekadashi 2024 Upay: विजया एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी सुख, समृद्धि

Vijaya Ekadashi 2024 Upay: सनातन परंपरा में विजया एकादशी के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन कुछ उपायों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Vijaya Ekadashi 2024 Upay

Vijaya Ekadashi 2024 Upay: फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में विजया एकादशी का बहुत महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि की पूजा की जाती है। इस बार विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि आती है और उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। विजया एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Vijaya Ekadashi 2024 Upay (विजया एकादशी उपाय)

जीवन में सुख समृद्धि

विजया एकादशी के दिन जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए भगवान विष्णु को इस दिन तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। भगवान नारायण को तुलसी बहुत प्रिय है, इसलिए इनकी पूजा में तुलसी का होना अनिर्वाय होता है।

नौकरी के लिए

विजया एकादशी के दिन नौकरी पाने के लिए एक कलश पर जौ रखें और उस ऊपर दीपक जलाएं और इसके साथ ही 11 फूल, 11 फल और मिठाई भगवान विष्णु को अर्पित करें।

मनोकामना पूर्ति के लिए

अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है तो इस दिन भगवान श्री राम और उनके परिवार की पूजा करें। साथ ही ग्यारह केले, लड्डू, लाल फूल, ग्यारह अगरबत्ती, ग्यारह दीपक जलाएं।

सुख शांति के लिए

विजया एकादशी के दिन हम भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उनके सामने तेल के दीपक जलाते हैं। तो भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहेगी।

धन प्राप्ति के लिए

विजया एकादशी के दिन 5 सफेद कौड़ियां लें और उन्हें भगवान विष्णु को अर्पित करें। फिर उन्हें पीले कपड़े से बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article