Vijaya Ekadashi 2024 Daan List: विजया एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, दूर होंगे कष्ट तमाम

Vijaya Ekadashi 2024: सनातन धर्म में विजया एकादशी के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन श्री हरि की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Vijaya Ekadashi 2024 Daan List: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। हर मास में दो एकादशी तिथियां पड़ती है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है। फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से साधक को सुख, समृ्द्धि की प्राप्ति होती है। इस पूरे विधि- विधान के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। किसी काम में विजय प्राप्ति के लिए भी विजया एकादशी का व्रत करना उत्तम माना जाता है। विजया एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करने से साधक को हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Vijaya Ekadashi 2024 Daan List

Vijaya Ekadashi 2024 Daan List (विजया एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान)

अन्न दान

विजया एकादशी के दिन अन्न का दान करना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन आप किसी भूखे को भोजन करा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इस दिन किसी मंदिर में भंडारे का आयोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी।

End of Feed