अध्यात्म

Falgun Amavasya 2024 Date: कब पड़ रही फाल्गुन मास की अमावस्या, यहां जानें तिथि और महत्व

Falgun Amavasya 2024 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। ये दिन पितरों की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है फाल्गुन मास की अमावस्या। यहां जानें तिथि और महत्व।

Image

Falgun Amavasya 2024 Date

Falgun Amavasya 2024 Date (फाल्गुन अमावस्या कब है): हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। हर महीने अमावस्या तिथि आती है। ये तिथि पितरों की पूजा और तर्पण के लिए समर्पित होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध कर्म और तर्पण करने से सदैव पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन का व्रत करने से और दान, पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन महीने में कब है अमावस्या और क्या है इसका महत्व।

Falgun Amavasya 2024 Date (फाल्गुन अमावस्या कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 9 मार्च की शाम को 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। इसका समापन अगले दिन 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार फाल्गुन अमावस्या का व्रथ 10 मार्च को रखा जाएगा।

Falgun Amavasya Puja Vidhi (फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि )

  • फाल्गुन अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और भगवान का ध्यान करें।
  • इसके बाद किसी पवित्र नदी या गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।
  • इस दिन जप- तप और दान करने की परंपरा है।
  • इस दिन पितरों के लिए तर्पण भी करें।
  • अमावस्या के दिन सूर्य देवता को जल जरूर चढ़ाएं।
  • इस दिन धन का दान और कपड़े का दान करना चाहिए।

Falgun Amavasya Importance (फाल्गुन अमावस्या महत्व)

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। इस दिन साधक पवित्र नदी में स्नान करते हैं और दान धर्म करते हैं। इस दिन पितरों के लिए तर्पण करने का खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन तर्पण करने से परिवार पर पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि के दिन गंगा स्नान और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article