Venus-Neptune Dwidwadash Yog 2026: 1 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 47 मिनट पर ग्रहों की चाल में एक खास परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस समय शुक्र और वरुण के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में यह योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर होते हैं। इस दौरान वरुण मीन राशि में और शुक्र मेष राशि में रहेंगे। यह योग कल्पना शक्ति, भावनाओं, कला, प्रेम और आध्यात्म से जुड़ा माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस योग का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
क्यों खास है द्विद्वादश योग
द्विद्वादश योग को सामान्यतः सूक्ष्म और मनोवैज्ञानिक प्रभाव देने वाला योग माना जाता है। इसमें व्यक्ति की सोच, भावनाएं और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। शुक्र और वरुण का मेल रचनात्मकता, प्रेम संबंध और आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ाता है। यह योग उन लोगों के लिए खास होता है जो कला, मीडिया, लेखन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं।
मेष राशि
मेष राशि में ही शुक्र का गोचर हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए यह योग काफी खास रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल रह सकता है। करियर में भी नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर क्रिएटिव काम करने वालों को लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग नेटवर्क और संपर्क बढ़ाने वाला रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और इससे भविष्य में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। आपकी सोच में नई क्रिएटिविटी आएगी, जिससे काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग करियर और इमोशनल बैलेंस दोनों में सुधार लाएगा। ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। परिवार और रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा और आप अपने फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट रहेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस योग का सीधा असर इस राशि पर भी पड़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा और पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अगर किसी रिश्ते में गलतफहमी चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और साझेदारी में लाभ होने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह योग भाग्य और रचनात्मकता दोनों को बढ़ाने वाला रहेगा। शिक्षा, लेखन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके अंदर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच आएगी, जिससे आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ पाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि में वरुण पहले से ही मौजूद हैं, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए यह योग खास आध्यात्मिक और मानसिक विकास लेकर आएगा। आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। इसके साथ ही, आपकी इंट्यूशन भी मजबूत होगी, जिससे सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
