Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Muhurat: आज सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत ज्येष्ठ अमावस्या यानि बड़ अमावस्या (Bad Amavasya 2023) के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 19 मई, शुक्रवार के दिन पड़ा है। वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़, सावित्री माता और सत्यवान की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। वट सावित्री पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। जानिए आज के सभी शुभ मुहूर्त।
Vat Savitri Vrat Puja Muhurat 2023
- ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का शुभारंभ 18 मई 2023 की रात 9 बजकर 42 मिनट से हो चुका है।
- ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की समाप्ति 19 मई, दिन शुक्रवार को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगी।
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार वट सावित्री का व्रत 19 मई, दिन शुक्रवार को पड़ा है।
- वट सावित्री व्रत पूजा मुहूर्त 19 मई की सुबह 7 बजकर 19 मिनट से शुरू हो चुका है जिसकी समाप्ति 10 बजकर 42 मिनट पर होगी।
Today Shubh Muhurat (आज के शुभ मुहूर्त)
- ब्रह्म मुहूर्त 03:29 AM से 04:12 AM
- प्रातः सन्ध्या 03:51 AM से 04:55 AM
- अभिजित मुहूर्त 11:07 AM से 12:00 PM
- विजय मुहूर्त 01:46 PM से 02:39 PM
- गोधूलि मुहूर्त 06:10 PM से 06:32 PM
- सायाह्न सन्ध्या 06:11 PM से 07:16 PM
- निशिता मुहूर्त 11:12 PM से 11:54 PM
Vat Savitri Vrat Puja Vidhi (वट सावित्री व्रत पूजा विधि)
इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। इस पेड़ में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास माना जाता है। ऐसे में वट सावित्री व्रत वाले दिन बरगद के पेड़ की पूजा से परिवार में सौभाग्य बना रहता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा करती हैं और पेड़ के चारों तरफ रक्षा सूत्र बांधती हैं। मान्यता है ऐसा करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है।
