वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा कैसे करें, कितनी परिक्रमा करें, यहां जानें पूरी विधि

Vat Savitri Vrat Par Kitne Phere Lagane Chahiye : वट सावित्री व्रत 16 मई को है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा व परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कितनी परिक्रमा करनी चाहिए।

Vat Savitri Vrat Par Kitne Phere Lagane Chahiye : आज 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। वट सावित्री व्रत में सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक वट वृक्ष की परिक्रमा करना माना जाता है। लेकिन कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर बरगद के पेड़ के कितने फेरे लगाने चाहिए? क्या 7 परिक्रमा करनी चाहिए, 11 करनी चाहिए या 108? आइए जानते हैं धार्मिक मान्यताओं और पूजा परंपरा के अनुसार वट सावित्री व्रत पर कितनी परिक्रमा करना शुभ माना जाता है।

Vat Savitri Vrat Par Kitne Phere Lagane Chahiye   बरगद के पेड़ की पूजा कैसे करें

बरगद के पेड़ की पूजा कैसे करें

वट वृक्ष के कितने फेरे लगाने चाहिए

धार्मिक परंपराओं के अनुसार वट सावित्री व्रत में आमतौर पर 7 परिक्रमा करना सबसे ज्यादा प्रचलित माना जाता है। कई जगहों पर महिलाएं 11 या 21 परिक्रमा भी करती हैं। कुछ महिलाएं अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार 108 बार धागा लपेटकर भी परिक्रमा करती हैं। हालांकि ज्यादातर पंडित और धार्मिक मान्यताएं 7 फेरे को शुभ मानती हैं। इसका संबंध विवाह के सात फेरों और सात जन्मों के बंधन से भी जोड़ा जाता है।

End of Feed