अध्यात्म

Vat Savitri Vrat ke Niyam: वट सावित्री व्रत में क्या पानी पी सकते हैं, इस व्रत में क्या खाना चाहिए - जानिए नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 09:44 AM IST

Vat Savitri Vrat Niyam 2023: (वट सावित्री पर क्या खाएं और क्या नहीं) वट सावित्री का व्रत इस साल 19 मई को रखा जाने वाला है, जो कि आज है। इस दिन सुहागी महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करने के लिए व्रत रखती हैं। अगर आप भी इस साल व्रत रख रही हैं तो जान लें व्रत रखने के नियम।

Image

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री पूजा के बाद क्या खाएं और क्या नहीं?

Vat Savitri Vrat 2023 Par Kya Khayein Aur Kya Nahin: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री का व्रत हर साल जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर रखी जाती है। सुहागिनों का यह खास व्रत इस बार 19 मई को है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रख महिलाएं बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा करती हैं। शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, अखंड सौभाग्यवती और सुख-संपदा का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन कुछ महिलाओं को इस व्रत के नियम को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन रहता है। आइए आपकी संशय दूर करते हैं और जानते हैं वट सावित्री व्रत के दिन निर्जला उपवास रखना है या पूजा के बाद भोजन ले सकते हैं, इसकी पूरी डिटेल्स।

फलाहार पर रख सकती हैं वट सावित्री व्रत

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, वट सावित्री के व्रत में आप पूजा करने के बाद फलाहार कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोग उपवास भी रखते हैं। सबकी अपनी अलग-अलग मान्यता है। वट सावित्री पूजा के दिन तरबूज, खरबूजा और भी अन्य फल आप पूजा के बाद खा सकते हैं।

पूजा के बाद खा सकते हैं आम का मुरब्बा

वट सावित्री व्रत की पूजा कर लेने के बाद आप आम के मुरब्बे का सेवन भी कर सकते हैं। आम के मुरब्बे में आम और चीनी या गुड का इस्तेमाल होता है। जिसे आप फलाहार के रूप में खा सकते हैं।

पूजा के बाद ले सकते हैं अन्न भी

शास्त्रों के अनुसार, वट सावित्री व्रत के दिन पूजा करने के बाद आप अनाज का सेवन भी कर सकते हैं। इस दिन पूजा में चढ़ाई चीजें जैसे चना, पूड़ी, पुआ आदि चीजों का सेवन कर सकती हैं।

इन चीजों से करें परहेज

वट सावित्री व्रत के दिन घर पर खाने में प्याज और लहसुन का तड़का नहीं लगाना चाहिए। कोशिश करें कि इस दिन साधारण और सात्विक भोजन का ही सेवन करें। इस व्रत में तामसिक भोजन जैसे मिट-मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article